एक्सप्लोरर

Telangana Politics: तेलंगाना में नया सियासी गठजोड़? बीजेपी ने कांग्रेस-बीआरएस पर साधा निशाना, किशन रेड्डी ने किया बड़ा दावा

G. Kishan Reddy: तेलंगाना की राजनीति में नया मोड़ लेते हुए, बीजेपी नेता किशन रेड्डी ने कांग्रेस और बीआरएस के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया है.

BJP vs Congress: केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि तेलंगाना में ये दोनों दल एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और केवल भाजपा ही सही मायने में विपक्ष की भूमिका निभा रही है. रेड्डी के अनुसार बीआरएस और कांग्रेस के बीच ये गठबंधन राज्य की राजनीति में एक नई दिशा की ओर संकेत करता है जिससे चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं.

BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव (केटीआर) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करने की सलाह दी थी. केटीआर का मानना है कि अगर विपक्ष को भाजपा के खिलाफ मजबूत बनाना है तो कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर रणनीति बनानी होगी. उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद कांग्रेस को सुझाव दिया कि वह क्षेत्रीय पार्टियों के साथ हाथ मिलाए ताकि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एक सशक्त मोर्चा खड़ा किया जा सके.

केटीआर के बयान पर भाजपा का पलटवार

केटीआर के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे कांग्रेस और बीआरएस के बीच पहले से मौजूद गुप्त गठबंधन का खुलासा बताया. किशन रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "दिल्ली में 'साथी अपराधी' आम आदमी पार्टी की हार के बाद केटीआर का कांग्रेस को खुले तौर पर निमंत्रण देना ये साबित करता है कि ये दोनों दल पहले से ही एक अघोषित समझौते के तहत काम कर रहे हैं."

भाजपा का आरोप – सत्ता की लालसा में कांग्रेस-BRS का गठबंधन

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और BRS का ये गठबंधन किसी विचारधारा या नीतियों पर आधारित नहीं है बल्कि ये केवल सत्ता की लालसा का नतीजा है. रेड्डी ने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, वंशवादी राजनीति और सत्ता की भूख में लिप्त हैं और इसीलिए वे भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं.

बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस और बीआरएस का यह नया समीकरण आगामी चुनावों में राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकता है. भाजपा ने इसे तेलंगाना की जनता के साथ धोखा करार दिया और कहा कि ये गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए किया जा रहा है न कि राज्य के विकास के लिए.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब नहीं पड़ेगी भीषण ठंड! मौसम विभाग ने दे दी राहत की खबर, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें IMD का अपडेट

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, 'किसी को...'
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, क्या कहा?
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर

वीडियोज

NPS में ऐतिहासिक बदलाव Lock-in खत्म, 80% तक Withdrawal | Retirement Planning Update| Paisa Live
Stock Market Update: Sensex-Nifty आया Flat Start के साथ, अब Investors Cautious Mode में | Paisa Live
China का Silver Export Ban: 2026 से Silver की Global Shortage और Price Explosion की आहट| Paisa Live
HDFC Bank का बड़ा दांव: IndusInd Bank में 9.5% हिस्सेदारी, RBI से मिली हरी झंडी| Paisa Live
PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया में पीएम को मिला सर्वोच्च सम्मान.. जताया आभार | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, 'किसी को...'
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, क्या कहा?
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Habits That Harm The Liver: कहीं आप भी तो सुबह-सुबह नहीं करते यह गलती? तुरंत कर लें सुधार, वरना खराब हो जाएगा लिवर
कहीं आप भी तो सुबह-सुबह नहीं करते यह गलती? तुरंत कर लें सुधार, वरना खराब हो जाएगा लिवर
एक भी पैसा नहीं लगेगा और लाखों में होगी कमाई, ये बिजनेस किए तो हो जाएंगे मालामाल
एक भी पैसा नहीं लगेगा और लाखों में होगी कमाई, ये बिजनेस किए तो हो जाएंगे मालामाल
लहंगा चुनरी पहन गरबा करने लगी डॉगी, डांडिया वाले मूव्स देख आप भी हो जाएंगे फैन
लहंगा चुनरी पहन गरबा करने लगी डॉगी, डांडिया वाले मूव्स देख आप भी हो जाएंगे फैन
Embed widget