एक्सप्लोरर

आतंकी कसाब की तरह तहव्वुर राणा को भी सता रहा फांसी का खौफ! खंगाल रहा भारतीय कानून की जानकारी

Tahawwur Rana: दो सरकारी वकीलों ने तहव्वुर राणा से आधे घंटे के लिए मुलाकात की, जिसमें उसने सारे आरोपों के बारे में जानकारी दी. वह अपने खिलाफ लगे एक-एक धारा के बारे में जानकारी जुटा रहा है.

Tahawwur Rana News: मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड इस समय एनआईए के हिरासत में है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक यहां उसे 26/11 के आतंकी अजमल कसाब जैसी फांसी का डर सता रहा है. करीब 16 साल अमेरिका की जेल में बंद रहने के बाद अब तहव्वुर राणा भारतीय कानून के बारे जानकारी जुटा रहा है. वह बार-बार अधिकारियों से भारतीय न्याय प्रक्रिया के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है.

सभी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी जुटा रहा तहव्वुर

कोर्ट के आदेश के अनुसार नियुक्त किए गए दो सरकारी वकीलों ने तहव्वुर राणा से आधे घंटे के लिए मुलाकात की, जिसमें उसने सारे आरोपों के बारे में जानकारी दी. राणा अपने खिलाफ लगे एक-एक धारा के बारे में जानकारी जुटा रहा है. वह जानना चाह रहा है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया किस तरीके से होगी और ट्रायल तक तक चलेगा. कानूनी टीम से मुलाकात के दौरान वह ज्यादातर यह जानने की कोशिश कर रहा था कि उसके खिलाफ अब और कौन सी कानूनी प्रक्रिया होने वाली है?

शुरुआती चरण की पूछताछ शुरू

जांच एजेंसी इस समय तहव्वुर राणा से शुरुआती चरण की पूछताछ कर रही है. अभी सुरक्षा कारणों की वजह से तहव्वुर को दिल्ली के बाहर ले जाने की कोई सुगबुगाहट नहीं है. एनआईए तहव्वुर राणा को 5 वक्त का नमाज पढ़ने का समय देती है और तय नियमों के हिसाब से उसे खाना दिया जाता है.

तहव्वुर राणा जांच में जानबूझकर सहयोग नहीं कर रहा है और समय खींचने की कोशिश कर रहा है. भारत की जांच एजेंसियों के लिए राणा एक अहम कड़ी है, क्योंकि माना जाता है कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई के साथ मिलकर मुंबई हमलों की साजिश में शामिल रहा है. तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें :  शरबत पर बाबा रामदेव बोले- 'मदरसे, मस्जिद और इस्लाम का बढ़ता है वर्चस्व', यूजर बोले- गन्ने का जूस पी लेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News
ABP Report: इंडिगो कोहराम का असली सच! | Indigo Flight Crisis | Viral Video | ABP News
Parliament Vande Mataram Debate: राष्ट्रगीत वाले विवाद का असली विलेन कौन? | Mahadangal
Goa Night Club fire Case: अग्निकांड के विलेन, बड़ा खुलासा...बड़ा एक्शन |ABP News | Khabar Gawah Hai
Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
Mobile Call Process: मोबाइल पर कैसे आता है किसी का फोन? टॉवर से लेकर हेलो तक, जाने पूरी जर्नी
मोबाइल पर कैसे आता है किसी का फोन? टॉवर से लेकर हेलो तक, जाने पूरी जर्नी
Kidney Disease Skin Signs: ड्राई या इची हो रही स्किन तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगी आपकी किडनी
ड्राई या इची हो रही स्किन तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगी आपकी किडनी
Embed widget