एक्सप्लोरर

हाई कोर्ट जज के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने न्याय का मजाक बताया, चीफ जस्टिस से कहा- 'इन्हें किसी वरिष्ठ जज के साथ बैठाएं'

Supreme Court Slams Allahabad High Court: सुप्रीम कोर्ट की यह नाराज़गी एक ऐसे मामले को लेकर थी एक व्यापारिक विवाद को आपराधिक मुकदमा बनाने को हाई कोर्ट ने सही ठहराया था.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से कहा है कि वह जस्टिस प्रशांत कुमार को किसी वरिष्ठ जज के साथ डिवीजन बेंच में बैठाएं. अगर उन्हें कभी सिंगल बेंच में बैठाना ज़रूरी भी हो तो कोई आपराधिक मामला न सुनने दें. एक मामले में जस्टिस प्रशांत कुमार के फैसले पर सख्त आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कहा है.

जस्टिस जे बी पारडीवाला और आर महादेवन की बेंच ने कहा है, "हमने बतौर जज अपने अब तक के कार्यकाल में इससे खराब आदेश नहीं देखा. आदेश देने वाले जज ने न्याय का मज़ाक बनाया है. हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि हाई कोर्ट तक के स्तर पर ऐसी कमी कैसे हो सकती है. कभी-कभी यह सोचना पड़ता है कि ऐसे आदेश कानून की जानकारी के अभाव में दिए जाते हैं या किसी बाहरी कारण से."

व्यापारिक विवाद को आपराधिक मुकदमा बनाने को HC ने ठहराया था सही
सुप्रीम कोर्ट की यह नाराज़गी एक ऐसे मामले को लेकर थी एक व्यापारिक विवाद को आपराधिक मुकदमा बनाने को हाई कोर्ट ने सही ठहराया था.अपने आदेश में हाई कोर्ट के जज ने लिख दिया कि शिकायतकर्ता एक छोटी कंपनी है. सिविल मुकदमा लंबे समय तक चलता है. इस तरीके से उसे पैसा मिलने में बहुत समय लग जाएगा.

5 मई 2025 को आए इस फैसले को पढ़ते ही सुप्रीम कोर्ट ने बिना नोटिस जारी किए उसे रद्द कर दिया. जजों ने हैरानी जताते हुए कहा, "क्या हाई कोर्ट के जज यह नहीं जानते कि अपराधिक केस से पैसों की वसूली नहीं होती. उसके लिए सिविल केस ही लड़ना पड़ता है."

सुप्रीम कोर्ट ने मामला वापस हाई कोर्ट भेज दिया है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से कहा गया है कि वह इसे किसी दूसरे जज के पास सुनवाई के लिए लगाएं. साथ ही, जस्टिस प्रशांत कुमार के बारे कहा गया है कि जब तक वह पद पर हैं, उन्हें कभी भी कोई आपराधिक मामला न सुनने दिया जाए.

ललिता टेक्सटाइल और शिखर केमिकल्स के बीच का था मामला
मामला ललिता टेक्सटाइल और शिखर केमिकल्स के बीच 7 लाख 23 हज़ार रुपए के भुगतान को लेकर था. 2019 में की गई धागों की सप्लाई के भुगतान में से 4 लाख 59 हज़ार रुपए न मिलने पर ललिता टेक्सटाइल ने ब्याज समेत इस राशि को बकाया बताया था. ललिता टेक्सटाइल की शिकायत पर कानपुर की एसीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया था और शिखर केमिकल्स की मालकिन कुमकुम पांडे को समन जारी किया था.

शिखर टेक्सटाइल ने सिविल मामले में आपराधिक केस दर्ज होने का विरोध करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन हाई कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार ने इस केस को रद्द करने से मना कर दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाई कोर्ट में नए सिरे से सुनवाई होगी.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
Abbas Araghchi Warned US: 'अगर अमेरिका आजमाना चाहता है तो...', ट्रंप के हमले की धमकी को लेकर ईरानी विदेश मंत्री की चेतावनी
'अगर अमेरिका आजमाना चाहता है तो...', ट्रंप के हमले की धमकी को लेकर ईरानी विदेश मंत्री की चेतावनी
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज

वीडियोज

टैरिफ पर Trump के इस फैसले ने पूरी दुनिया को चौंकाया, ईरान से Trade को लेकर बढ़ाई टेंशन !
ना EMI, ना करोड़ों—₹10k में Luxury Property का मालिक कैसे बनें?| Paisa Live
Budget 2026-27: Mining Policy से बदलेगा India का Manufacturing Game? | Paisa Live
7 करोड़ की ज़मीन बनी 203 करोड़ | Amitabh Bachchan की Property Deal ने सबको चौंकाया | Paisa Live
Puducherry में बीच सड़क धू-धूकर जली बस, आग लगते ही मचा हड़कंप | Delhi Weather | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
Abbas Araghchi Warned US: 'अगर अमेरिका आजमाना चाहता है तो...', ट्रंप के हमले की धमकी को लेकर ईरानी विदेश मंत्री की चेतावनी
'अगर अमेरिका आजमाना चाहता है तो...', ट्रंप के हमले की धमकी को लेकर ईरानी विदेश मंत्री की चेतावनी
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज
'लाफ्टर शेफ 3' को ईशा मालवीय ने कहा- अलविदा, खुद बताई शो छोड़ने के पीछे की बड़ी वजह
'लाफ्टर शेफ 3' को ईशा मालवीय ने कहा- अलविदा, बताई शो छोड़ने की वजह
भैरव बटालियन में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है इन जवानों की सैलरी?
भैरव बटालियन में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है इन जवानों की सैलरी?
Health Gadgets: 2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
Lung Cancer Symptoms: बच्चे तो नहीं करते स्मोकिंग फिर उन्हें क्यों हो जाता है लंग कैंसर, क्या हैं इसके कारण?
बच्चे तो नहीं करते स्मोकिंग फिर उन्हें क्यों हो जाता है लंग कैंसर, क्या हैं इसके कारण?
Embed widget