एक्सप्लोरर

Sukesh Chandrasekhar: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका! जानें किस मामले में अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

Sukesh Chandrasekhar: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग नहीं की जा सकती.

Sukesh Chandrasekhar: सुप्रीम कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है. जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी. दरअसल, 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में लीना पॉलोज ने दिल्ली हाईकोर्ट के 20 मई, 2024 के आदेश के खिलाफ एसएलपी दायर की थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका जुलाई 2024 तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.

न्यूज एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पी वी संजय कुमार और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की अवकाश पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग नहीं की जा सकती.  इसके लिए पीठ ने 14 जून को पारित अपने आदेश में कहा कि विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है. ऐसे में कोर्ट ने कहा कि लंबित आवेदन भी खारिज माने जाएंगे. इस मामले में लीना पॉलोज ने दिल्ली हाई कोर्ट के 20 मई के आदेश के खिलाफ एसएलपी दायर की थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका को जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

हमें HC के बोर्ड की व्यवस्था नहीं करनी- सुप्रीम कोर्ट

इस दौरान अवकाश पीठ ने कहा कि याचिका 14 मई को हाई कोर्ट के समक्ष दायर की गई थी फिर 20 मई को नोटिस जारी किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप दो साल और आठ महीने से जेल में हैं, जैसे ही आप अदालत में आते हैं, आपको आदेश की आवश्यकता होती है. वहीं, पॉलोज़ की ओर से पेश हुए वकील ने जब सुप्रीम कोर्ट से कार्यवाही में तेजी लाने का अनुरोध किया तो अवकाश पीठ ने कहा कि हमें हाई कोर्ट के बोर्ड की व्यवस्था नहीं करनी है.

तिहाड़ जेल में बंद है 'महाठग' सुकेश

इस बीच अभियोजन पक्ष के अनुसार चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना पॉलोज़ 2013 से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जबरन वसूली करके आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से एक संगठित अपराध गिरोह चलाने में कथित रूप से शामिल थे. जबकि, धोखाधड़ी के मामले में कथित भूमिका के लिए चंद्रशेखर और उनकी पत्नी दोनों को सितंबर 2021 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल, सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें: 'मेरी मेडिकल जांच हो तो सुनीता मौजूद रहें', केजरीवाल की अर्जी पर 19 जून तक टली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल

वीडियोज

Gurugram Accident: थार चला रहे युवक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे! | Breaking | ABP News
Maharashtra निकाय चुनाव को लेकर बंद कमरे में हुई Fadnavis और Eknath Shinde के बीच बैठक
20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
Embed widget