एक्सप्लोरर

'75% शरीर काम नहीं करता... फिर भी 3 बार जांच के लिए खड़ा किया गया', दिव्यांगों की पीड़ा सुनते ही SC ने एयरपोर्ट को सुना दिया ये फरमान?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एयरपोर्ट के स्टाफ को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, जिसमें हवाई अड्डों पर यात्रियों को होने वाली समस्याओं में सहायता प्रदान करना शामिल होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (12 नवंबर, 2024) को कहा कि एयरपोर्ट पर कर्मचारियों को दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति अधिक संवेदनशील होना चाहिए और इसके लिये उन्हें नियमित अंतराल पर आवश्यक ट्रेनिंग दी जानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी याचिकाकर्ता आरुषि सिंह की याचिका पर की है, जो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं और उन्हें एक यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर जांच के लिए बार-बार खड़ा किया गया.

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों और स्टाफ में से किसी ने भी इस दौरान उनकी मदद नहीं की. यह देखते हुए भी कि वह खड़ी नहीं हो पा रही हैं, फिर भी अधिकारी उनसे खड़े होने के लिए बोल रहे थे. आरुषि सिंह का 75 फीसदी शरीर काम नहीं करता है. आरुषि सिंह गुरुग्राम की रहने वाली हैं, जिन्होंने कहा था कि कोलकाता हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने उन्हें तीन बार खड़े होने के लिए कहा था.

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि वह व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं और कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के लिए उन्हें तीन बार खड़े होने के लिए कहा गया था. न कोई मदद की गई और न ही वहां कोई महिला मौजूद थी. उन्होंन कहा कि एयरपोर्ट पर इस तरह के मामलों में मदद के लिए सिर्फ पुरुष ही मौजूद होते हैं. 

याचिकाकर्ता ने बताया कि उन्हें काम के सिलसिले में 3 से 4 महीने में दिल्ली से कोलकाता जाना होता है. इस फ्लाइट के लिए  वह जब एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो 20 मिनट तक कोई मदद नहीं दी गई और अपने व्हीलचेयर से एयरपोर्ट के व्हीलचेयर पर शिफ्ट करने के लिए भी कोई नहीं था. 

आरुषि सिंह की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि हम हवाई अड्डों पर कर्मचारियों को दिव्यांग यात्रियों के प्रति अधिक दयालु होने के लिए संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर अधिक जोर देते हुए रिट याचिका का निपटारा करते हैं. कोर्ट ने कहा कि एयरपोर्ट के स्टाफ को नियमित अंतराल पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और इसमें हवाई अड्डों पर यात्रियों को होने वाली समस्याओं में सहायता प्रदान करना शामिल होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा पहले ही एक विस्तृत आदेश पारित किया जा चुका है, जिसमें केंद्र को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक स्थानों तक पहुंच में सुधार के लिए तीन महीने के भीतर अनिवार्य सुगम्यता मानकों को लागू करने का निर्देश दिया गया था.

यह भी पढ़ें:-
मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली और यूपी में ठंड, कश्मीर में बर्फबारी, इस राज्य में भारी बारिश की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, गुवाहाटी में युवा सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह करेंगे शिरकत
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, गुवाहाटी में युवा सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह करेंगे शिरकत
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका- ईरान की जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट
जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट

वीडियोज

Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget