एक्सप्लोरर

Supreme Court Collegium System: पहली बार दिल्ली के बाहर हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक, 2 हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर हुई बात

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक पहली बार दिल्ली से बाहर विशाखापत्तनम में हुई, जहां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाई कोर्ट के जजों की सिफारिशों पर चर्चा की गई और दावेदारों से मुलाकात की गई.

High Court Judges Visakhapatnam Meeting: हाई कोर्ट जजों का चयन करने वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक पहली बार दिल्ली से बाहर हुई है. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाई कोर्ट की तरफ से भेजी गई सिफारिशों पर चर्चा की. दोनों हाई कोर्ट में जज बनने के दावेदारों से मुलाकात भी की.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की औपचारिक शुरुआत 1993 के एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन मामले के फैसले के बाद हुई. इस फैसले को सेकेंड जजेस जजमेंट के नाम से भी जाना जाता है. इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 124 की नए सिरे से व्याख्या की. इसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की सहमति जरूरी है. इसके बाद कॉलेजियम की शुरुआत हुई जहां चीफ जस्टिस सीनियर जजों के साथ मिल कर जजों का चयन करते हैं और सिफारिश केंद्र सरकार को भेजते हैं.

विशाखापत्तनम में क्यों हुई बैठक?

एबीपी न्यूज ने आपको 9 जनवरी को ही बताया था कि सुप्रीम कोर्ट के 25 जज अपने परिवार के साथ निजी छुट्टी पर विशाखापत्तनम जा रहे हैं. 11 और 12 जनवरी की इस यात्रा के दौरान पर्यटन के अलावा वह कुछ कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 5 वरिष्ठतम जजों की कॉलेजियम सिफारिश भेजती है.

वहीं हाई कोर्ट के जजों के लिए 3  वरिष्ठतम जजों की ही कॉलेजियम होती है. विशाखापत्तनम में चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के अलावा वरिष्ठता सूची में दूसरे और तीसरे क्रम के जज जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस सूर्य कांत भी मौजूद थे. ऐसे में उन्होंने 2 हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति पर भी चर्चा की. हाई कोर्ट की तरफ से भेजे गए उम्मीदवारों से भी मिल कर उनसे बात भी की.

कितने लोगों से की मुलाकात?

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक अब तक दिल्ली में ही हुई है. पहले कॉलेजियम जज बनने के उम्मीदवारों से व्यक्तिगत मुलाकात करता था. बीच में यह व्यवस्था बंद हो गई थी. सिर्फ हाई कोर्ट की सिफारिश, उम्मीदवारों के बायो डेटा और खुफिया रिपोर्ट के आधार पर जजों का चयन हो रहा था. दिसंबर 2024 में कॉलेजियम ने दोबारा उम्मीदवारों से व्यक्तिगत मुलाकात करना शुरू किया. विशाखापत्तनम में कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट जज बनने के 3 और तेलंगाना हाई कोर्ट जज बनने के 5 उम्मीदवारों से मुलाकात की. यह मुलाकात उसी होटल में हुई जहां जज अपनी यात्रा के दौरान रुके थे.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में बारिश, यूपी में घना कोहरा, राजस्थान में ओले, ये रहा उत्तर भारत के मौसम का ताज़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget