एक्सप्लोरर

Balwant Singh Rajoana: आतंकी बलवंत राजोआना की फांसी माफी के लिए केंद्र को SC ने फिर दिया समय, कहा- 'अगर फैसला नहीं हुआ तो हम करेंगे सुनवाई'

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट बलवंत सिंह राजोआना की फांसी पर विचार करेगा जो बेअंत सिंह की हत्या में दोषी हैं. उन्होंने अपनी सजा उम्र कैद में बदलने की मांग की है.

Beant Singh Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आतंकी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी माफी की मांग पर मार्च में विचार करेगा. कोर्ट ने कहा है कि पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी राजोआना की दया याचिका पर अगर केंद्र सरकार फैसला नहीं लेती तो वह 18 मार्च को मामला सुनेगा.

इससे पहले 18 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के सचिव से कहा था कि वह दया याचिका की फाइल 2 सप्ताह में राष्ट्रपति के सामने रखें. अब जस्टिस बी आर गवई, प्रशांत कुमार मिश्रा और के वी विश्वनाथन की बेंच ने एक बार फिर केंद्र सरकार को समय देते हुए सुनवाई 2 महीने टाल दी है.

राजोआना ने फांसी की सजा माफी के लिए राष्ट्रपति से की अपील

राजोआना पंजाब के तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह की 1995 में हुई हत्या का दोषी है. उसका कहना है कि वह 29 साल से जेल में है. 12 साल से दया याचिका भी राष्ट्रपति के पास लंबित है. इसलिए अब उसकी फांसी माफ कर सजा उम्र कैद में बदल दी जाए.

3 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने राजोआना की फांसी को उम्र कैद में बदलने से मना कर दिया था. कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से राजोआना की दया याचिका पर जल्द फैसला लेने को कहा था. अब एक बार फिर उसने अपनी दया याचिका के निपटारे में हो रही देरी के आधार पर फांसी को आजीवन कारावास में बदलने की मांग की है.

बेअंत सिंह की हत्या में राजोआना का अहम रोल

पंजाब पुलिस का पूर्व कांस्टेबल बलवंत राजोआना आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है. 31 अगस्त 1995 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या हुई थी. राजोआना को 1 अगस्त 2007 को चंडीगढ़ की एक विशेष सीबीआइ अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. इसमें दूसरे आतंकियों के अलावा मुख्य रूप से बलवंत और दिलावर सिंह शामिल थे. दिलावर ने आत्मघाती बम विस्फोट कर बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की हत्या कर दी थी. घटनास्थल पर दिलावर के बैकअप के रूप में मौजूद राजोआना फरार हो गया था. 

22 दिसंबर 1995 को बलवंत पकड़ा गया. 2007 में उसे निचली अदालत ने फांसी की सजा दी. 2010 में हाई कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा. बलवंत ने खुद तो दया याचिका दाखिल नहीं की, लेकिन 2012 में उसकी फांसी से पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेज दी. तब उसकी फांसी पर रोक लग गई, लेकिन दया याचिका पर अब तक फैसला नहीं हुआ है.

राजोआना ने सुप्रीम कोर्ट से राहत की की थी मांग

2019 में गुरु नानक की 550 जयंती के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बलवंत सिंह राजोआना की फांसी को उम्र कैद में बदलने की घोषणा की, लेकिन अब तक इस पर औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ. इसे आधार बनाते हुए पिछले साल आतंकी ने सुप्रीम कोर्ट से राहत की मांग की थी. उस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने इसे पंजाब की कानून व्यवस्था के लिहाज से बहुत संवेदनशील मामला बताया था. सरकार ने अनुरोध किया था कि कोर्ट इस पर कोई आदेश न दे.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी और दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, सर्द हवाएं बढ़ेंगी...गिरेगा पारा, जानें उत्तर भारत में कब तक पड़ेगी ठंड

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से मांगा था सपोर्ट, अब अधीर रंजन चौधरी ने TMC के सामने रख दी ये शर्त
ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से मांगा था सपोर्ट, अब अधीर रंजन चौधरी ने TMC के सामने रख दी ये शर्त
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय ने राहुल गांधी के सामने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- मेरे अलावा कोई दूसरा....
तमिलनाडु का CM बनते ही विजय ने राहुल गांधी के सामने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- मेरे अलावा कोई....
TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: मुख्यमंत्री का पद संभालते ही एक्शन में विजय, 2 सीनियर IAS का कर दिया ट्रांसफर, प्रोटम स्पीकर का भी ऐलान
LIVE: CM पोस्ट संभालते ही एक्शन में विजय, 2 सीनियर IAS का किया ट्रांसफर, प्रोटम स्पीकर का भी ऐलान
Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के CM बने थलापति विजय तो आया पिता का पहला रिएक्शन, कहा- मेरा सपना....
तमिलनाडु के CM बने थलापति विजय तो आया पिता का पहला रिएक्शन, कहा- मेरा सपना....

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
Video: सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
Agricultural Subsidy Scheme: सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
Embed widget