देश के कई हिस्सों में आवारा पशुओं से लोग परेशान हैं. इनसे निपटने के लिए म्युनिपल्स के उपाय कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं और आवारा पशुओं की हिंसा से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. अब ऐसा ही एक ताजा मामला हरियाणा में सामने आया है, जहां आवारा बैलों के हमले में एक मासूम की जान मुश्किल से बच पाई.

हरियाणा के रेवाड़ी में राह चलते दो भाईयों पर अचानक आवारा बैलों ने हमला कर दिया. हमले के समय भागते हुए छोटा भाई गिर पड़ा और एक के बाद एक चार बैल वहां आ गए और उसे पैरों से रौंदने लगे.

इस दौरान वहां आस-पास मौजूद लोग आ गए और ईंट-पत्थर मारकर बैलों को वहां से भगाया और बच्चे की जान बचाई. बैलों के हमले की यह घटना वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स आई सामने, सुशांत की मौत वाले दिन इस शख्स से हुई एक घंटे लंबी बात

Coronavirus: देश में दूसरी बार 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, अमेरिका-ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर