मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले अपने शो रद्द कर दिए हैं. कुणाल ने हिंदू संगठनों के भारी विरोध को देखते हुए बेंगलुरु में अपने शो रद्द करने का फैसला लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुणाल कामरा खुद रविवार को व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. वहां उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि माहौल को देखते हुए उन्होंने अपने तय शोज को न करने का फैसला किया है.

Continues below advertisement

क्यो उठाया ये कदमकुणाल ने ये कदम हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति की उस अर्जी के बाद उठाया गया, जो उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को सौंपी थी. इस अर्जी में 3 अगस्त को 'URU व्हाइटफील्ड' में होने वाले शो को रोकने की मांग की गई थी. समिति का कहना था कि इस कार्यक्रम से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है और धर्मनिक्षपेक्षता को नुकसान पहुंच सकता है. उनका यह भी आरोप था कि कामरा ने अपने पुराने बयानों में हिंदू देवी-देवताओं का अनादर किया है.

कुणाल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारीकुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर अपने शोज कैंसिल होने की जानकारी दी है. उन्होंने प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोमवार से गुरुवार तक होने वाले उनके शो अब 'कोरमंगला' के एक नए वेन्यू पर शिफ्ट कर दिए गए हैं. उन्होंने दर्शकों को बताया कि व्हाइटफील्ड शो की टिकटों का पैसा 'BookMyShow' के जरिए वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने नए वेन्यू पर लिमिटिड सीट्स होने के कारण फैंस से कोरमंगला शो के लिए जल्द टिकट बुक करने की अपील की है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'