एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के हालात पर जयवर्धने-संगाकार ने सरकार बोला हमला, जैकलीन फर्नांडीज़ का भी आया रिएक्शन

जैकलीन फर्नांडीज ने कहा कि दुनिया और मेरे देश के लोगों को एक और फैसले की जरूरत नहीं है, उन्हें सहानुभूति और समर्थन की जरूरत है.

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका के नागरिकों को देश के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच सहानुभूति और समर्थन की जरूरत है. फर्नांडीज श्रीलंका की नगारिक हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने देश में शांति के लिए प्रार्थना करते हुए एक पोस्ट लिखा. 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है.

यह कुछ हद तक विदेशी मुद्रा की कमी के कारण हुआ है, जिसका उपयोग ईंधन आयात के भुगतान के लिए किया जाता है. ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी कतार, जरूरी सामान की कम आपूर्ति और घंटों बिजली कटौती से जनता हफ्तों से परेशान है.

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘मेरा देश और देशवासी जो कुछ झेल रहे हैं उसे देखना एक श्रीलंकाई होने के नाते बेहद दुखद है. दुनिया भर से जब यह शुरू हुआ है, तब से मेरे मन में ढेरों विचार आ रहे हैं. मैं कहूंगी कि जो कुछ दिखाया जा रहा है उसके आधार पर निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करें और उसके आधार पर किसी भी समूह को बदनाम नहीं करें.’’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

फर्नांडीज ने कहा कि दुनिया और मेरे देश के लोगों को एक और फैसले की जरूरत नहीं है, उन्हें सहानुभूति और समर्थन की जरूरत है.

विदेशी मुद्रा संकट और भुगतान संतुलन के मुद्दों से उत्पन्न आर्थिक स्थिति से निपटने में सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार की नाकामी को लेकर श्रीलंका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जनता सड़कों पर उतर आई है और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से इस्तीफा देने की मांग कर रही है. विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा की और देश में कर्फ्यू लगा दिया गया.

क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्या कहा?

बाइस गज की क्रिकेट पिच पर मिलकर श्रीलंका को ढेरों सफलताएं दिलाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने एक बार फिर एकजुट होते हुए देश के राजनेताओं के खिलाफ हमला बोला है क्योंकि देश को अपने सबसे विकट वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है.

राजस्थान रॉयल्स के मेंटर की भूमिका निभा रहे संगकारा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘श्रीलंका के लोग सबसे मुश्किल समय में से एक का सामना कर रहे हैं. लोगों और परिवारों को संकट में देखकर दिल टूट गया है क्योंकि उन्हें दैनिक जीविका के लिए भी जूझना पड़ रहा है और प्रत्येक दिन उनके लिए कड़ा होता जा रहा है.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘लोग आवाज उठा रहे हैं और ऐसी चीज की मांग की रहे हैं जिसकी जरूरत है: हल.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग दुश्मन नहीं हैं. श्रीलंका की जरूरत उसके लोग हैं. समय तेजी से निकल रहा है, लोगों को और उनके भविष्य को बचाया जाना चाहिए.’’

लोग सड़कों पर उतर आए हैं और पुलिस विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है और ऐसे में जयवर्धने चाहते हैं कि नेता अपनी गलतियों को स्वीकार करें। जयवर्धने ने लिखा, ‘‘श्रीलंका में आपातकाल और कर्फ्यू देखकर दुख होता है. सरकार लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज नहीं कर सकती जिनके पास विरोध करने का पूरा अधिकार है. विरोध करने वाले लोगों को हिरासत में लेना स्वीकार्य नहीं है और मुझे श्रीलंका के साहसी वकीलों पर गर्व है जो उनकी रक्षा के लिए आगे आए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चे नेता अपनी गलती स्वीकार करते हैं. हमारे देश में लोगों को बचाने के लिए आपात कदम उठाने की जरूरत है, मुश्किल के समय में सब साथ हैं. यह समस्याओं लोगों ने खड़ी की हैं और इसे सही, सक्षम लोग ठीक कर सकते हैं.’’

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने कहा, ‘‘मैं मीलों दूर हूं लेकिन मैं श्रीलंका के अपने साथी लोगों की नाराजगी महसूस कर सकता हूं क्योंकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझना पड़ रहा है.’’

Russia-Ukraine War: रूस पर चला प्रतिबंधों का चाबुक, यूक्रेन से जंग के बीच मॉस्को समेत कई शहरों में जरूरी दवाओं की किल्लत

पाकिस्तान-श्रीलंका में गहराया संकट, पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बैठक, पड़ोस के मौजूदा हालात पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget