एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस को महरौली के जंगल में मिले बॉडी के दो पार्ट, जांच के लिए भेजे गए

Delhi Murder Case: पुलिस के अनुसार आफताब ने श्रद्धा के शव टुकड़े करके उन्हें फ्रिज में रखा था. वह हर रात महरौली के जंगल में शरीर के अंगों को फेंकने जाता था.

Delhi Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम ने शनिवार (19 नवंबर) को भी महरौली के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को इंसानी शरीर के हिस्से जैसे दो पार्ट्स मिले हैं. इनको जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि पता चल सके कि क्या ये श्रद्धा की लाश के हिस्से तो नहीं है.

इस मर्डर केस के मुख्य आरोपी और श्रद्धा वॉकर के लिव-इन पार्टनर, आफताब पूनावाला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने श्रद्धा के अवशेषों को खोजने के लिए महरौली के जंगल में कई दौर की तलाशी ली है. इससे पहले भी पुलिस को जंगल से कुछ बॉडी पार्ट्स मिले थे. पुलिस आफताब को महरौली के जंगल में भी ले गई थी ताकि उन जगहों की पहचान की जा सके जहां उसने श्रद्धा के शरीर के अंगों को फेंका था. 

सीसीटीवी फुटेज भी मिला

इस मामले में पुलिस को आफताब पूनावाला का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. जिसमें उसे बैग के साथ घूमते देखा जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, फुटेज 18 अक्टूबर का है और टाइमिंग सुबह करीब 4 बजे की है. श्रद्धा वॉकर और आफताब पूनावाला इसी साल मई के महीने में मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए थे. दोनों यहां लिव-इन में रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली आने के तीन दिन बाद ही आफताब पूनावाला ने एक झगड़े के बाद श्रद्धा वॉकर की हत्या कर दी थी. 

आफताब का होगा नार्को टेस्ट

दोनों के बीच घर के खर्च और शादी को लेकर बहस हुई थी. श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो इस हत्याकांड का खुलासा हुआ. आफताब पूनावाला ने पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे और उन्हें घर के अंदर फ्रिज में रखा था. हत्या के लगभग 18 दिनों बाद तक वह हर रोज रात को शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था. आफताब (Aftab) को बीते गुरुवार को साकेत कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. साथ ही आफताब के नार्को टेस्ट की भी अनुमति दी है. 

ये भी पढ़ें- 

Shraddha Murder Case: श्रद्धा से कैसे हुई मुलाकात...लाश के कितने किए टुकड़े, आफताब से नार्को टेस्ट में हो सकते हैं ये 50 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget