नई दिल्ली: #SheInspiresUs नाम के इस अभियान ने एक अलग छाप छोड़ी है. इस अभियान की सफलता ने यह बता दिया कि कैसे सोशल मीडियाा का इस्तेमाल सकारात्मक अभियानों के लिए किया जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह प्रयोग ऐसे समय में किया जब सोशल मीडिया तमाम तरह के नकारात्मक अभियानों, विचारों, संस्थाओं, समूहों से भरा पड़ा है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में अपने साहस से बदलाव लाने वाली महिलाओं को समर्पित करते हुए यह अभियान चलाया गया था.
#SheInspiresUs अभियान में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से यह बता दिया कि कैसे वे सोशल मीडिया पर नए-नए प्रयोग करते हैं. #SheInspiresUs अभियान ने वह सब कुछ हासिल किया जिसके लिए यह अभियान डिजाइन किया गया था. इस अभियान ने ना केवल महिला के सम्मान और उसकी उपलब्धियों का प्रसार प्रचार किया बल्कि महिलाओं के संघर्ष, मेहनत, कठिन कार्यों और उपलब्धियों की कहानियों को और भी ज्यादा विस्तृत और विस्तार दिया.
प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को न केबल सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापा बल्कि उनकी उपलब्धियों को भी पूरी दुनिया को बताया. इन महिलाओं की उपलब्धियों को टीवी चैनल्स ने पूरे दिन दिखाया. इन की उपलब्धियां सोशल मीडिया पर छाई रहीं. इस अभियान ने करोड़ों भारतीयों को प्रभावित किया. साथी साथ यह भी सिखाया की बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं की तारीफ की जानी चाहिए. बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाएं तारीफ की पूरी हकदार भी है.
इंस्पायर की फेसबुक पर कुल रीच करीब 20 करोड़ थी. इंस्टाग्राम पर भी इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली. ट्विटर पर सी इंस्पायर टॉप ट्रेंड करता रहा था. कुल मिलाकर इस अभियान को सात लाख से ज्यादा ट्वीट मिले और 1199 करोड़ इंप्रेशन इस अभियान के दर्ज किए गए. यह दुनिया में अब तक दर्ज किए गए सबसे बड़े इंप्रेशन में से एक है.
प्रधानमंत्री मोदी पहले भी ऐसे कई नए प्रयोगों से युक्त सकारात्मक अभियान सोशल मीडिया पर चलाते रहे है. इनमें # सेल्फी विद डॉटर, # संदेश टू सोल्जर, # इंक्रेडिबल इंडिया, # डिलीवर इन डिलीवर आउट, # भारत की लक्ष्मी अभियान शामिल है.
सींस पायरस अभियान प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए चलाया था. इस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सात अलग-अलग महिलाओं को चलाने के लिए दिया था.र उसी का असर था कि न केवल सोशल मीडिया बल्कि पूरा देश साहसी महिलाओं को सलाम कर रहा था और इसकी बानगी सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दी.
