जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने देश की जानी मानी पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. जैसे ही दोनों की शादी की फोटो वायरल हुई, उस प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
अब इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि इस नए शपथ ग्रहण की बहुत बढ़िया खबर. आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिले. आपका वैवाहिक जीवन लंबा और सुखमय हो.
वहीं, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी दोनों को बधाई देते हुए कहा है कि बधाई उमर और निधी.
