मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस के संकट से निपटने में महाराष्ट्र की उचित वित्तीय मदद करने की मांग की.

पत्र में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को भी संबोधित करते हुए पवार ने लिखा, '' कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के अनुमानित व्यय और तमाम स्रोतों से प्राप्ति के बीच एक लाख करोड़ रुपये का अंतर आएगा.'' इसके मद्देनजर उन्होंने केंद्र से अतिरिक्त अनुदान देने का अनुरोध किया.

पवार ने पत्र में कहा कि 2020-21 के लिए महाराष्ट्र का बजट तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपये है. लेकिन, लॉकडाउन की वजह से संशोंधित आकलन के मुताबिक राजस्व में एक लाख 40,000 करोड़ रुपये की कमी आएगी. यह अनुमानित राजस्व का करीब 40 प्रतिशत है और इसकी वजह राज्य गंभीर आर्थिक संकट में फंस जाएगा.

आज सभी राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी की बैठक

बता दें कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में किस तरह से आगे बढ़ना है, इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे.

इसके अलावा कोरोना वायरस से जुड़े कई मामलों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. कोरोना संकय के बीचसिंगापुर यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में दावा किया गया है कि भारत में 21 मई के आस-पास कोरोना वायरस खत्म हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

लॉकडाउन के बीच घर पर हो रहे हैं बोर तो खेलें Google Doodle का ये खास कोडिंग गेम

दिल्ली के मैक्स अस्पताल का दावा, प्लाज्मा थेरेपी से कोविड-19 मरीज का सफलतापूर्वक किया इलाज