एक्सप्लोरर

अब शरद पवार ने बता दिया साफ-साफ, अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने का कारण और उनका आदर्श घोटाले से कनेक्शन

Sharad Pawar On BJP: महाराष्ट्र में शरद पवार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होने को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि एजेंसियों के डर से पार्टी बदली.

Sharad Pawar On Ashok Chavan: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने बुधवार (21 फरवरी) को दावा किया कि संसद में पेश श्वेत पत्र में आदर्श हाउसिंग घोटाले का जिक्र एक तरह से ‘‘धमकी’’ थी, जिसके कारण अशोक चव्हाण को कांग्रेस छोड़नी पड़ी. पिछले सप्ताह बीजेपी में शामिल हुए चव्हाण ने हालांकि ऐसे दावों से इनकार किया है.

वह आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में आरोपी हैं, जिसमें दक्षिण मुंबई में 31 मंजिला इमारत का निर्माण कथित तौर पर अपेक्षित अनुमति और मंजूरी प्राप्त किए बिना रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व वाली भूमि पर किया गया था. इस कथित घोटाले के कारण 2010 में चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

'श्वेत पत्र का परिणाम था पाला बदल'

चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा कि यह घटनाक्रम सभी के लिए आश्चर्यजनक था, लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से आश्चर्यचकित नहीं थे. एनसीपी-(शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने दावा किया, ‘‘इसका कारण यह है कि बीजेपी ने अपने पिछले 10 वर्षों के प्रदर्शन और विपक्ष के बारे में अपनी राय पर एक श्वेत पत्र पेश किया थां. उस श्वेत पत्र में, आदर्श सोसायटी और अशोक चव्हाण का उल्लेख था. उस उल्लेख के बाद हमने यह माना कि यह एक तरह की धमकी हो सकती है, जिसका यह परिणाम (चव्हाण का कांग्रेस छोड़ना) है.

'कांग्रेस में विलय नहीं होगा, एक साथ काम करते हैं'

पवार ने अपने खेमे के कांग्रेस में विलय की खबरों को खारिज कर दिया और कहा, ‘‘हमारी पार्टी और कांग्रेस एक साथ काम करते हैं. हम, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अब अलग नहीं हैं. ज्यादातर समय, हम एक साथ बैठते हैं और चर्चा करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि विलय की जरूरत है.’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल ही में चंडीगढ़ महापौर का चुनाव सत्ता के दुरुपयोग का एक उदाहरण था.

शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) ने मंगलवार को अपने फैसले में 30 जनवरी के चुनाव परिणाम को पलटते हुए पराजित आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का नया महापौर घोषित कर दिया.

पवार ने दावा किया, ‘‘चंडीगढ़ महापौर चुनाव, जिसमें पहले आठ वोटों को अवैध घोषित किया गया था, सत्ता के दुरुपयोग का एक सटीक उदाहरण है. यह दर्शाता है कि सत्ता में बैठे लोग किसी भी तरह से विपक्ष को किनारे करने की कोशिश कर रहे हैं.’’

'मेरी पार्टी मुझसे ही छीन ली'

निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह को ‘असली’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के रूप में मान्यता देने संबंधी सवाल पर, शरद पवार ने कहा कि उन्होंने पार्टी की स्थापना की, लेकिन पार्टी और उसका चिह्न (घड़ी) उनसे छीन लिया गया और दूसरों को दे दिया गया. आयोग के फैसलों में कथित विसंगतियों के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता क्योंकि आम चुनाव नजदीक हैं.

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद वे मांग करेंगे कि सभी राजनीतिक दल एक साथ आएं और इस मुद्दे पर चर्चा करें. उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी आशंकाओं के संबंध में निर्वाचन आयोग को पहले ही एक पत्र भेज दिया है.’’ राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पत्र में आयोग के मौजूदा कामकाज में कुछ सुधारों का सुझाव दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, माकपा के डी. राजा, टीएमसी और समाजवादी पार्टी के नेता इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं.’’

ये भी पढ़ें:कौन होंगे दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, कैसे होती है ताजपोशी, जानें पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नए CM के आगे कौन सी 10 सम्राट चुनौतियां? लालू-राबड़ी, नीतीश सब रहे फिसड्डी! क्या कमाल कर पाएंगे चौधरी
बिहार के नए CM के आगे 10 सम्राट चुनौतियां, लालू-राबड़ी, नीतीश सब रहे फिसड्डी! चौधरी करेंगे कमाल?
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित
विपक्ष की बड़ी बैठक में सपा ने किया परिसीमन का जोरदार विरोध, जानें महिला आरक्षण पर किस पार्टी ने क्या कहा
विपक्ष की बड़ी बैठक में सपा ने किया परिसीमन का जोरदार विरोध, जानें महिला आरक्षण पर किस पार्टी ने क्या कहा
सम्राट चौधरी के बिहार का CM बनते ही ये क्या बोल गए हिमंत बिस्वा सरमा- 'वहां BJP की सरकार नहीं...'
सम्राट चौधरी के बिहार का CM बनते ही ये क्या बोल गए हिमंत बिस्वा सरमा- 'वहां BJP की सरकार नहीं...'

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
Iran America War: नाकेबंदी में 8 ईरानी जहाजों को दबोचा, होर्मुज पार करते ही अमेरिका नौसेना ने..!
Iran America War: नाकेबंदी में 8 ईरानी जहाजों को दबोचा, होर्मुज पार करते ही अमेरिका नौसेना ने..!
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
Assembly Election 2026 Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
नोएडा के श्रमिकों को मिला बृजभूषण शरण सिंह का साथ, पूछा-12 हजार में कैसे चलेगा घर?
नोएडा के श्रमिकों को मिला बृजभूषण शरण सिंह का साथ, पूछा-12 हजार में कैसे चलेगा घर?
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget