मुंबई: मजबूत वैश्विक रुख के बीच आईटी, धातु और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 324 अंक उछलकर 41,262.88 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 87.00 अंक यानी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 12,140.95 अंक पर पहुंच गया.
निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर 12,158.80 अंक के करीब
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 324 अंक उछलने के बाद फिलहाल 316.58 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 41,255.30 अंक पर चल रहा है. इसी प्रकार , निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 12,138.75 अंक पर चल रहा था. निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर 12,158.80 अंक के करीब है.
श्विक बाजार में सकारात्मक रुख
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत तक की तेजी आई. इसके अलावा , वेदांता , इंफोसिस , येस बैंक , टीसीएस , मारुति और एक्सिस बैंक में भी बढ़त रही. इसके विपरीत, सन फार्मा, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और बजाज ऑटो में गिरावट रही. कारोबारियों ने कहा कि व्यापार मोर्चे पर अमेरिका-चीन के बीच युद्ध थमने से वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख है. इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला. उन्होंने कहा कि विदेशी पूंजी के लगातार निवेश से भी बाजार को समर्थन मिला.
हांगकांग, शंघाई, तोक्यो और सोल के बाजारों में सकारात्मक रुख
शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 728.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 796.38 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे. हांगकांग, शंघाई, तोक्यो और सोल के बाजारों में सकारात्मक रुख है. वॉल स्ट्रीट जनरल सोमवार को रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुआ.
यह भी पढ़ें-
भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अभी और हो सकती है मंद, मूडीज ने विकास दर का अनुमान घटाया
CAA का विरोध: रविवार से अब तक, जानिए- देशभर में जारी हिंसा और प्रदर्शन की पूरी अपडेट
