विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
AIADMK प्रमुख का औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगी शशिकला
ABP News Bureau | 31 Dec 2016 08:58 AM (IST)

चेन्नई: एआईएडीएमके (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली वीके शशिकला आज पार्टी के महासचिव पद की औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभालेंगी. रोयापेत्ताह में पार्टी मुख्यालय को इस मौके के लिए सजाया गया है और एमजीआर की मूर्ति के पास एक मंच बनाया गया है जिसके जरिये वह पदभार संभालने से पहले पार्टी संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी. शशिकला के आज सुबह 11 बजे तक पार्टी प्रमुख का पद औपचारिक रूप से संभालने की संभावना है. इस दौरान सीएम पनीरसेल्वम समेत तमाम वरिष्ठ मंत्री, पार्टी विधायक मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि 29 दिसंबर को पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शशिकला को पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय किया गया था. हालांकि शशिकला के सामने पदभार संभालने के बाद सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को एकजुट कर आगे बढ़ना है.