चेन्नई: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि राफेल सौदे पर सरकार की चुप्पी चौंकाने वाली है. उन्होंने कहा कि विमानों की खरीद पर सरकार से जवाब लेने के लिये विपक्ष एकजुट है. तमिलनाडु कांग्रेस समिति मुख्यालय में पायलट ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति करे.
राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति सभी के पास याचिका दायर करेंगे: पायलट
पायलट ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिये जेपीसी की मांग की है. मुझे कोई कारण नहीं नजर आता कि सरकार को इससे हिचकिचाना चाहिए.’’ साथ ही उनका कहना है कि उनकी पार्टी हर राज्य, जिले और ब्लॉक में अभियान शुरू करेगी और राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक के पास इस मामले की जांच के लिये याचिका दायर करेगी. पायलट ने कहा कि संसद का सत्र जब भी बुलाया जाएगा जेपीसी की मांग उठाई जाएगी.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी पर करार से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि चुप्पी ज्यादा चौंकाने वाली है. हम अगर तथ्यात्मक रूप से कुछ भी गलत कह रहे हैं तब सरकार को आगे आकर चीजें स्पष्ट कर देनी चाहिए.’’ पायलट ने कहा, ‘‘इस तथ्य से यह पता चल जाता है कि छुपाने के लिये बहुत कुछ है क्योंकि उन्होंने चुप्पी साध रखी है.’’ इस मामले पर सरकार से जवाब लेने के लिये पूरा विपक्ष एक है.
कर्नाटक शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत, बीजेपी दूसरे स्थान पर पिछड़ी
कोई जवाब नहीं मिला तो सभी विकल्प खुले हैं: पायलट
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस इस मामले में अदालत जाएगी, उन्होंने कहा- सभी विकल्प खुले हैं. अगर हमें जेपीसी समेत कोई जवाब नहीं मिला तो हमारे लिये सभी विकल्प खुले हैं.
विवादों के बीच पहली बार भारत की धरती पर पहुंचे तीन राफेल विमान
पूरे देश में भारी बारिश से तबाही का मंजर, अब तक कुल 1400 लोगों की मौत
