बरेलीः जनसंख्या कानून को लेकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत ने अपनी सफाई दी है. मोहन भागवत ने 2 बच्चों के कानून पर चल रही मीडिया की खबरों का खंडन किया. इस दौरान उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर से विपक्षी दलों पर निशाना साधा. जनसंख्या कानून पर सफाई देते हुए मोहन भागवत ने कहा कि हमने दो बच्चों के कानून की बात नहीं कही, हमने कहा की जनसंख्या एक समस्या भी है और साधन भी, इसपर विचार कर एक नीति बननी चाहिए.

इससे पहले अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा था, ''हमने दो बच्चों के कानून की बात नहीं कही, हमने कहा की जनसंख्या एक समस्या भी है और साधन भी. विचार करके एक नीति बननी चाहिए. सरकार ने नीति बनाई है लेकिन इस पर और विचार करने की जरूरत है. सबका मन बनाकर कानून बनना चाहिए फिर सभी पर लागू होना चाहिए.''

सर संघ चालक ने कहा कि हालांकि कुछ लोगों ने यह भी प्रतिमा बना रखा है कि इनका अगला एजेंडा ये होगा. आरएसएस प्रमुख भविष्य के भारत पर संघ का दृष्टिकोण मुद्दे पर व्याख्यान देनें के लिए बरेली गए थे.

इस दौरान मोहन भागवत ने कहा की संघ के इतिहास में कितने ऐसे प्रसंग आए, ''संघ समाप्त हो जाएगा, लेकिन वह खुद समाप्त हो गए.'' उन्होंने कहा कि वहम पैदा करके, वहम का डर दिखाकर अपने पीछे भीड़ जमा करना, लेकिन हम भीड़ जमा करने पर विश्वास नहीं करते.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ''हमको किसी को हराना नहीं हमारा कोई दुश्मन नहीं है. यह सब लोग जो ऐसा कर रहे हैं वह भी हमारे अपने हैं.''

उन्होंने कहा, ''हमें उनको भी जोड़ना है. उसमें से कोई नहीं छूटेगा यह सब हमारे अपने है. हमारे मन में गुस्सा भी नहीं है. यह जो सारे प्रचार के हथकंडे चलते हैं अज्ञानता के कारण चलते हैं. संघ को खत्म करने वाले खुद समाप्त हो गए. हमे कोई चुनाव नही लड़ना, हमे वोटो की चिंता नही है.''

यूपीः मोहन भागवत ने कहा- हमारे देश की संस्कृति हिंदू, जिसमें सभी धर्मो का समावेश है