एक्सप्लोरर

'भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है...', गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

India 74th Republic Day: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को बधाई दी है.

Happy Republic Day 2023 Wishes: भारत ने गुरुवार (26 जनवरी) को बड़ी धूमधाम से अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया है. इस मौके पर दुनिया के बड़े-बड़े लीडर्स ने देश को शुभकामनाएं दी हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने जहां अपने बधाई संदेश में भारत की जमकर तारीफ की तो वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम मोदी ने सभी लीडर्स को बधाई देने पर धन्यवाद दिया है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में पर्याप्त योगदान और क्षेत्रीय व वैश्विक एजेंडे से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने की सराहना की. रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियां व्यापक रूप से जानी जाती हैं. आपका देश अंतरराष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय व वैश्विक एजेंडा को संबोधित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है."

फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में किया ट्वीट

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हिंदी में ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "जैसे कि भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है, मैं अपने प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारतीय लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मैं G20 और हमारी भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए एक साथ नई महत्वाकांक्षाओं को स्थापित करने के लिए उत्सुक हूं जो इस साल 25 साल की हो गयी है." 

बेंजामिन नेतन्याहू ने दी शुभकामनाएं

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीयों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे. ट्विटर पर पीएम नेतन्याहू ने कहा, "मैं अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री मोदी और सभी भारतीयों को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. मुझे यकीन है कि हमारे देशों के बीच पहले से मौजूद घनिष्ठ संबंध हर साल मजबूत होते रहेंगे."

नेपाल के प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भी देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीयों को शुभकामनाएं दीं. नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, "भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भारत की सरकार और मित्रवत लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं."

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी ट्वीट कर भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. यह विशेष दिन सभी के लिए समृद्धि, शांति और प्रगति लाए." 

आस्ट्रेलिया और भूटान के प्रधानमंत्री क्या बोले?

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने ट्वीट किया कि, "नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस पर को शुभकामनाएं भेज रहा हूं. जैसा कि हम राष्ट्रीय दिवस साझा करते हैं, हम स्नेह की भावना का जश्न मनाते हैं जो हमारे लोगों ने लंबे समय से एक दूसरे के लिए रखी है और हमारी दोस्ती गहरी हुई है. ऑस्ट्रेलिया और भारत पहले कभी इतने करीब नहीं रहे." 

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने बधाई देते हुए कहा कि, "भूटान के लोग और मैं 74वें गणतंत्र दिवस पर भारत के लोगों को अपनी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं भेज रहे हैं. जैसे-जैसे भारत एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, मैं भारत की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं." 

मालदीव के राष्ट्रपति ने भी किया ट्वीट

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट किया कि, "मालदीव की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, भारत की सरकार और जनता को 74वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई. भारत में लोकतंत्र, न्याय और शांति की भावना लंबे समय तक बनी रहे." 

यूके के विदेश सचिव ने दी शुभकामनाएं

यूके के विदेश सचिव जेम्स क्लेवर्ली ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और देश के लोगों को बधाई दी. अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त एस जयशंकर और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. हम आने वाले साल में मजबूत दोस्ती और सहयोग के लिए तत्पर हैं. इसके जवाब में जयशंकर ने ट्वीट किया, "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद जेम्स क्लेवर्ली." 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की शुरुआत की. इस दिन, 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और अन्य नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने भव्य परेड देखी. इस अवसर पर सशस्त्र सेनाओं के सदस्य भी मौजूद थे.

ये भी पढे़ं- 

Republic Day 2023: कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा...गणतंत्र दिवस परेड की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
Heat Wave Alert ! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हीट-वेव अलर्ट! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
UP Weather: यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
टीम से ड्रॉप करने की हो रही थी मांग, KKR को हारी हुई बाजी जिताने के बाद क्या बोले रिंकू सिंह?
टीम से ड्रॉप करने की हो रही थी मांग, KKR को हारी हुई बाजी जिताने के बाद क्या बोले रिंकू सिंह?
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget