पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटने के बाद से टीएमसी के बुरे दिन शुरु हो गए हैं. यहां बगावत लगातार बढ़ती नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी. अब खबर है कि सागरिक घोष और कीर्ति आजाद के बाद सभी बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की है. यहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर लगातार हलचल मची हुई है. उनके घर के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. बागी सांसदों से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है. वह सभी स्पीकर के आवास पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. स्पीकर से रविवार को 20 सांसदों ने मुलाकात की है. दो तिहाई से ज्यादा सांसदों ने स्पीकर से मिले हैं. बागी गुट की तरफ से सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि टीएमसी के असली सिंबल पर दावा करेंगे. 

Continues below advertisement

उन्होंने बताया कि एक सिस्टम  है दो तिहाई पार्टी की हिस्सेदारी चले जाते हो तो पहले दिन क्लेम नहीं कर सकते कि हमें ये पार्टी का नाम दे दो. जब जुलाई में पार्लियामेंट चलेगा तो हम तृणमूल में आएंगे, तब हम बोलेंगे कि हम लोगों को तृणमूल दो क्यों कि हमारे दो तिहाई है.

इधर, जिस वक्त बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर बागी सांसदों की बैठक जारी थी, उसी दौरान टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद और सागरिक घोष भी लोकसभा ओम बिरला से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद बैठक खत्म करने के बाद बागी सांसद भी स्पीकर के घर पहुंचे. इससे पहले खबर आई थी कि बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले टीएमसी के बागी सांसदों की बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के साथ बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे.

Continues below advertisement

क्या हो सकता है अगला कदम? चर्चा है कि टीएमसी कांग्रेस के बागी गुट एक उत्तर पूर्व की पार्टी में विलय करने पर विचार कर सकते हैं. वह पार्टी NDA का हिस्सा होगी. हालांकि आधिकारिक जानकारी का भी इंतजार है. सूत्रों के मुताबिक त्रिपुरा की नेशनल नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में तृणमूल कांग्रेस का यह बागी गुट विलय करने की योजना बना रहा है. शताब्दी राय ने कहा कि हम नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी के साथ जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?

बागी टीएमसी सांसद के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस 

इधर, पूरे बंगाल की सियासत में टीएमसी पार्टी के भीतर ऊथल पुथल मची हुई है. यहां बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे बैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय औऱ सोनाली गुहा समेत कई टीएमसी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. 

इन नोटिस में वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने आरोपों को खारिज किया है. इसमें कहा गया है कि उन्होंने बारासात विधानसभा इलाके से एमएलए का टिकट मांगा था. उन्होंने कहा है कि इस मामले में किसी तरह की कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी. इसके अलावा स्पष्ट किया है कि अगले 15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिया जाए और माफी मांगी जाए. 

ये भी पढ़ें: Prakash Raj Joins CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का आज बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, प्रकाश राज होंगे शामिल