1. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 97,894 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे. वहीं 24 घंटे में 1132 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. https://bit.ly/2FuhBPD
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है. इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं. देश विदेश के तमाम नेता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. https://bit.ly/3mvRVT1
3. जम्मू-कश्मीर के बटमालू में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. एनकाउंटर के दौरान सीआरपीएफ के एक डिप्टी कमांडेंट जख्मी हो गए हैं. मुठभेड़ में एक महिला को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है. https://bit.ly/3kucIEZ
4. चीन की कंपनी के भारत में डाटा जासूसी मामले पर सरकार ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में नेशनल साइबर सेक्युरिटी कोऑर्डिनेशन की निगरानी में सरकार ने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है. यह कमेटी तीस दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी. https://bit.ly/3ced9Ao
5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर आज राज्यसभा में बयान देंगे. सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री के बयान के बाद विपक्ष के नेता अपनी बात रखेंगे. इसके बाद राजनाथ सिंह जरूरत पड़ने पर स्पष्टीकरण दे सकते हैं. इससे पहले रक्षा मंत्री लोकसभा में बयान दे चुके हैं. जवाब देने की इजाजत ना मिलने पर कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट किया था. https://bit.ly/301LuOj
