नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रही है. पिछले कुछ दिनों से 2000 रुपए के नोट को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर आ रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2000 के नोटों को वापस ले रहा है. साथ ही खबर यह भी फैलायी जा रही है कि 2000 रुपए के नोट 31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएंगे और इसे बैंक में 31 दिसंबर तक जमा करवा लें.
हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज की सच्चाई बताने जा रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया में यह दावा करने वाली तस्वीरों में यह भी कहा जा रहा है कि 2020 में केंद्र सरकार नए 2000 और 1000 रुपए के नोट लाने वाली है.
यह मैसेज बिल्कुल गलत है. इस खबर का RBI ने पांच दिसंबर को ही खंडन किया है. आरबीआई ने इस बारे में बयान जारी किया है. केंद्रीय बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह सारी अफवाहें हैं. बैंक ने इस बारे में किसी तरह का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.
इसके साथ ही आपको बता दें कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने यह बात हाल ही में साफ कही है कि वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रही है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने 10 दिसंबर को ही संसद में प्रश्नकाल के दौरान साफ कहा था कि सरकार 2000 रुपए के नोट को बंद नहीं करने जा रही. नोट बंद होने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें- CAA से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें ‘जामिया से हो शाहरुख, CAA पर कुछ तो बोलो, किसने बोलती बंद की हुई है’- रोशन अब्बास BJP सांसद गौतम गंभीर बोले- ‘पत्थर फेंकोगे तो पुलिस जवाब देगी, आत्मरक्षा में लाठीचार्ज गलत नहीं’