Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: PM मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया, बोले- 'आजादी के बाद एक ही परिवार...'

Rashtra Prerna Sthal Inauguration: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर PM मोदी लखनऊ दौरे पर हैं. उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया है.

एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 25 Dec 2025 04:11 PM

बैकग्राउंड

Rashtra Prerna Sthal Inauguration: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ के दौरे पर हैं. इस मौके...More

Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: आजादी के बाद एक ही परिवार का दौर चला

PM मोदी ने कहा, 'हमें ये नहीं भूलना है कि आजादी के बाद अच्छे काम को एक ही परिवार के नाम से योजना पनपी. एक ही परिवार, उनकी ही मूर्तियां, यही सब चला. भाजपा ने देश को इस प्रवृति से बाहर निकाला है. भाजपा हर किसी के योगदान को अवसर दे रही है. कोई नहीं भूल सकता है कि बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास हुआ, कांग्रेस और यूपी में सपा ने यही किया. लेकिन भाजपा ने बाबा साहेब के इतिहास को मिटने नहीं दिया. सरदार पटेल के कद को आजादी के बाद छोटा करने का प्रयास किया गया, भाजपा ने ही सरदार पटेल की विश्व की सबसे उंची प्रेरणा बनाई. देश में आदिवासियों को वो स्थान नहीं दिया गया.