नई दिल्ली : बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद ने इस्तीफा दे दिया है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. उधर एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. गृहमंत्री ने कोविंद को उनके नामांकन पर बधाई दी. राजनाथ ने ट्वीट किया, 'श्री रामनाथ कोविंद जी से मुलाकात की. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर उनके नामांकन पर मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं.' कल बीजेपी ने सुर्खियों से आमतौर पर दूर रहने वाले दलित नेता और दो बार राज्यसभा में बीजेपी के सांसद रहे कोविंद के नाम की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषणा की थी. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का पांच साल का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है. एनडीए की तरफ से रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब खबर है कि कांग्रेस हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को राष्ट्रपति चुनाव में उतार सकती है. सूत्रों के मुताबकि स्वामीनाथन कांग्रेस की पहली पसंद हैं. सूत्रों के मुताबिक, एमएस स्वामीनाथन के नाम के जरिए कांग्रेस को शिवसेना का साथ भी मिलने की आस है, अगर ऐसा हुआ तो एनडीए को इससे करारा झटका लगेगा और इससे एनडीए में फ़ूट का सन्देश भी जाएगा. राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए हरित क्रांति के जनक MS स्वामीनाथन कांग्रेस की पहली पसंद- सूत्रराष्ट्रपति चुनाव : अब तक 19 लोग ने दाखिल किया है नामांकन, एक का पर्चा खारिजIN DETAIL: रामनाथ कोविंद के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं!कोविंद को नहीं मिली थी प्रेसिडेंट रिट्रीट में एंट्री, अब बन सकते हैं राष्ट्रपतियूपी से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति बन सकते हैं रामनाथ कोविंदराष्ट्रपति चुनावः नॉमिनेशन जमा कराने की आखिरी तारीख 28 जून, पब्लिक हॉलीडे पर नहीं होगा नामांकनराष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी को 'झटका', NDA उम्मीदवार को समर्थन से उद्धव ठाकरे का 'इनकार'