एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: खींचतान, छुपम छिपाई के बीच 4 राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों पर वोटिंग, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

Rajya Sabha Election : देश में 16 राज्यसभा सीटों के लिए हर एक-एक वोट को लेकर रोचक मुकाबला है. राजस्थान में निर्दलीय सुभाष चंद्रा और हरियाणा में कार्तिकेय शर्मा पर सबकी निगाहें हैं.

Rajya Sabha Election 2022: देश के 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election ) में काफी दिलचस्प मुकाबला है. इन सभी चारों प्रदेशों में एक-एक वोट को लेकर संघर्ष है. राजस्थान (Rajasthan) में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव है. तो वहीं हरियाणा (Haryana) में राज्यसभा की 2 सीटों को लिए चुनाव हैं. कर्नाटक (Karnataka) में 4 सीटों के लिए चुनाव हैं तो वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए वोटिंग है.

राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इन सभी राज्यों में सियासी ने रिसॉर्ट पॉलिटिक्स को अपनाया था. सभी दलों ने अपने-अपने विधायकों को होटल या अन्य किसी दूसरे सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का इंतजाम किया था ताकि खरीद फरोख्त न हो सके.

कहां-कहां फंसा है पेंच?

देश के 4 प्रदेशों में 16 राज्यसभा सीटों के लिए हर एक-एक वोट को लेकर दिलचस्प मुकाबला है. राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए वोटिंग है. यहां उद्योगपति सुभाष चंद्रा (Subhash Chandra) के मैदान में उतरने के बाद चुनाव का कुछ अलग रंग है. हरियाणा में 2 सीटों के लिए चुनाव है. यहां भी निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) के मैदान में उतरने के बाद मुकाबला काफी रोचक है. कर्नाटक में 4 सीटों के लिए चुनाव है. यहां सीधा गणित ये है कि बीजेपी के 3 सांसद चुनकर उच्च सदन जाएंगे और एक सीट कांग्रेस के पास चली जाएगी. लेकिन राज्य की तीन प्रमुख पार्टियों ने चुनाव में कुल 6 उम्मीदवारों को उतार दिया है. महाराष्ट्र में भी 6 सीटों के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी के 3, शिवसेना के 2 और कांग्रेस-एनसीपी से एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं.

राजस्थान का सियासी गणित

राजस्थान में राज्यसभा की कुल चार सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां एक प्रत्याशी को जीत के लिए 41 वोट चाहिए. कांग्रेस के तीन उम्मीदवार हैं, इस लिहाज से 123 वोट की जरूरत पड़ेगी लेकिन उसके पास विधायक 108 ही हैं. यानी 15 वोट कम पड़ रहे हैं. इसके साथ ही इस चुनाव को लेकर बीजेपी ने 1 उम्मीदवार उतारा है. पार्टी के पास 71 वोट है. यानी बीजेपी के पास 30 सरप्लस वोट हैं. यहां सुभाष चंद्रा के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस के प्रमोद तिवारी की निर्दलीय सुभाष चंद्रा से टक्कर है. प्रमोद तिवारी के खेमे में कांग्रेस के 26 और तीन और विधायक हैं. ऐसे में यहां 13 निर्दलीय विधायक अहम भूमिका निभाएंगे.

हरियाणा का क्या है गणित?

हरियाणा में 2 सीटों के लिए चुनाव है. BJP ने कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है. इनका जीतना तय माना जा रहा है. कांग्रेस की तरफ से अजय माकन मैदान में हैं. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उद्योपति कार्तिकेय शर्मा मैदान में दांव आजमा रहे हैं जिसके बाद अजय माकन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोट चाहिए. बीजेपी के पास 40 है, मतलब यह है कि बीजेपी के एक उम्मीदवार का जीतना तया है. बीजेपी के पास 9 वोट अधिक हैं. कांग्रेस के पास कुल 31 विधायक हैं. इसमें में भी एक कुलदीप बिश्नोई पार्टी से खफा हैं. जबकि जेजेपी के 10 और अन्य 9 विधायक कार्तिकेय शर्मा के साथ हैं. ऐसे में अजय माकन के लिए रास्ता थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

कर्नाटक में क्या है सियासी आंकड़ा?

कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव हैं लेकिन दिक्कत ये हैं कि तीन प्रमुख पार्टियों ने चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार उतारे हैं. यहां विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं. बीजेपी के 122 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 69 MLA हैं और एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन है वहीं जेडीएस के कुल 32 विधायक हैं. एक सीट के लिए 45 वीटों की जरूरत है. बीजेपी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अभिनेता जागेश को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है. पार्टी के पास सरप्लस 32 वोट हैं जो वो अपने तीसरे उम्मीदवार लहर सिंह सिरोया के लिए छोड़ेगी. कई बार बातचीत के बाद भी जेडीएस और कांग्रेस में समझौता नहीं हो पाया. ऐसे में जेडीएस ने कांग्रेस विधायकों से वोट करने वक्त दूसरी वरीयता में एक दूसरे के उम्मीदवारों को समर्थन देने के लिए कहा है.

महाराष्ट्र में क्या होगा?

महाराष्ट्र (Maharashtra) में राज्यसभा (Rajya Sabha) की 6 सीटों के लिए 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. प्रदेश में कुल विधायकों की संख्या 288 है. यानी एक सीट जीतने के लिए 42 वोटों की जरूरत है. बीजेपी के पास 106 विधायक हैं. इसके हिसाब से बीजेपी की दो सीट पर जीत तो तय है लेकिन उसके तीसरे उम्मीदवार को जीतने के लिए 20 वोटों की और जरूरत है. शिवसेना (Shivsena) के संजय पवार और बीजेपी के धनंजय महादिक के बीच कड़ा मुकाबला होगा. NCP के समर्थन में 53 विधायक हैं और उम्मीदवार भी एक ही हैं. यानी इसके पास भी 11 सरप्लस वोट हैं. शिवसेना को अपने दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए 15 और वोट की जरूरत पड़ेगी. कांग्रेस के 44 MLA हैं और उम्मीदवार एक, यानी इसके पास दो वोट सरप्लस हैं. ऐसे में यहां सभी पार्टियों की निगाहें अब 29 उन विधायकों पर टिकी हैं जो छोटे दलों से या फिर निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं.

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha Election: 'बीजेपी को हराने के लिए...', राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले ओवैसी की पार्टी ने उठाया ये बड़ा कदम

Moose Wala Murder का पाकिस्तान से जुड़ा तार, खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने ISI के इशारे पर रची थी कत्ल की साजिश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
'शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचीं CM ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी
'शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', राष्ट्रपति को रिसीव करने नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी

वीडियोज

Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget