Tamil Superstar Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार एक राजनीतिक पार्टी शुरू करने की सभी अफवाहों का खंडन किया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' (Jailer) के बारे में जानाकारी दी है. सोमवार को सुपरस्टार ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के राज्यपाल आरएन रवि (RN Ravi) से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने सभी अफवाहों पर सफाई दी. रजनीकांत से जब पूछा गया कि क्या उनकी राजनीति में वापसी की योजना है तो उन्होंने सीधे कहा "नहीं."

रजनीकांत से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने और राज्यपाल आरएन रवि ने राजनीति या आगामी संसदीय चुनावों के बारे में कुछ चर्चा की. इसके जवाब में रजनीकांत ने कहा “राजनीति के बारे में बहुत चर्चा हुई, लेकिन मीडिया को कुछ भी नहीं बता सकते.”

तमिलों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी पसंदसुपरस्टार ने कहा, उन्हें तमिलों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी पसंद है. महत्वपूर्ण बात यह है कि वह यहां की आध्यात्मिक चेतना से प्रभावित हैं. उनका कहना है कि वह तमिलनाडु के कल्याण के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. अभिनेता ने वादा किया कि वह तमिलनाडु के लोगों के लाभ के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करेंगे.  दूध और दही जैसे खाद्य उत्पादों पर जीएसटी पर उनके विचार पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

बता दें रजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने की घोषणा की थी और सभी तमिलनाडु के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 2021 विधानसभा चुनाव लड़ने के अपने इरादे की जाहिर किए थे. हालांकि रजनीकांत ने 12 जुलाई 2021 को अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम (RMM) को भंग कर दिया और यह भी कहा कि उनकी भविष्य में राजनीति में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है.

नई फिल्म के बारे में दी जानकारी अपनी नई फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए रजनीकांत ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग इस महीने की 15 या 22 तारीख को शुरू हो सकती है. नई 'जेलर' के लिए उन्होंने फिल्म मेकर (Filmmaker) नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) के साथ हाथ मिलाया है. इस प्रोजेक्ट में कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार (Shivrajkumar) भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में सरकार गठन के करीब 40 दिन बाद शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार, 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Bihar Politics: जेडीयू-बीजेपी खींचतान का आखिरी पड़ाव! नीतीश कुमार के घर पर अहम बैठक आज, गठबंधन के भविष्य पर फैसला संभव