जयपुरः राजस्थान में फूड प्वाइजनिंग के कारण 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं, घटना सिरोही जिले की है. बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके बाद सभी बच्चों ने खाना खाया. खाने के बाद कई बच्चों ने एक साथ पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की. घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
करीब 100 छात्रों के बीमार होने के कारण अस्पताल में बेड कम पड़ गए. कई छात्रों का इलाज फर्श पर ही लिटाकर शुरू किया गया. इस दौरान मौके पर कलेक्टर अनुपमा जोरवाल व एडीएम आशाराम डूडी भी अस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करवाई.
भारी संख्या में फूड प्वाइजनिंग के मामले को देखते हुए हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्पाट ड्यूटी में जुट गए. गंभीर रूप से बीमार छात्रों को एंबुलेंस के जरिए सिरोही जिला अस्पताल में ट्रांसफर किया गया.
बता दें कि विद्यालय का सिल्वर जुबली कार्यक्रम मनाया जा रहा था इस दौरन 'स्नेह भोज' का आयोजन किया गया था. जिसे खाने से बच्चे बीमार पड़ गए. घटना को लेकर जांच जारी है. मौके पर बच्चों के माता-पिता भी पहुंच चुके हैं.
राजस्थान: नागौर के कॉलेज में ऊपरी मंजिल में छात्रा से रेप के बाद मचा हड़कंप
