नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल कुछ लोगों को 'धर्मांध' करार दिया. राहुल गांधी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब इसके एक दिन पहले नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसमें उन्होंने बनर्जी की पेशेवर कुशलता पर सवाल खड़े किए थे. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "प्रिय बनर्जी ये धर्मांध लोग नफरत में अंधे हो चुके हैं. इन्हें नहीं पता कि पेशेवर कुशलता क्या होती है. यदि आप एक दशक तक भी कोशिश करें तो भी आप इन्हें यह नहीं समझा पाएंगे." उन्होंने कहा कि लाखों भारतीयों को आपके काम पर गर्व है. राहुल गांधी ने कांग्रेस की न्याय योजना को तैयार करने में नोबेल पुरस्कार विजेता के योगदान की प्रशंसा की है, जो 2019 के आम चुनाव में पार्टी की चुनावी घोषणा में शामिल थी.

10 दिन तिहाड़ में रहे थे अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी, JNU में किया था विरोध प्रदर्शन

पीयूष गोयल ने बनर्जी को लेकर क्या कहा? 'डगमगाती अर्थव्यवस्था' वाले बयान लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी समझ के बारे में तो आप सब जानते हैं. पीयूष गोयल ने कहा, ''अभिजीत बनर्जी को नोबल पुरस्कार मिला है. मैं उन्हें बधाई देता हूं लेकिन उनकी समझ के बारे में तो आप सब जानते हैं. उनकी जो सोच है, वो पूरी तरह से लेफ्ट की है. उन्होंने न्याय योजना को समर्थन दिया था और न्याय के बारे में बड़े गुणगान किए थे लेकिन भारत की जनता ने पूरी तरह से उनकी सोच को खारिज कर दिया.''

साल 2012 में ही अभिजीत बनर्जी को ABP न्यूज़ नेटवर्क ने किया था सम्मानित, आज मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बनर्जी ने क्या कहा था? नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद अभिजीत बनर्जी ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है. उन्होंने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़ें यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर आ सकती है. उन्होंने कहा, ''भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति डगमगाती हुई है. वर्तमान (विकास के) आंकड़ों को देखने के बाद, (निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार) को लेकर निश्चिंत नहीं हुआ जा सकता है.'' बनर्जी ने अमेरिका से एक समाचार चैनल को बताया, ‘‘पिछले पांच-छह वर्षों में, हमने कम से कम कुछ विकास तो देखा, लेकिन अब वह आश्वासन भी खत्म हो गया है.''

अभिजीत बनर्जी पर बीजेपी का पलटवार, पीयूष गोयल बोले- उनकी समझ के बारे में सब जानते हैं

पीयूष गोयल ने बनर्जी को लेकर क्या कहा? 'डगमगाती अर्थव्यवस्था' वाले बयान लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी समझ के बारे में तो आप सब जानते हैं. पीयूष गोयल ने कहा, ''अभिजीत बनर्जी को नोबल पुरस्कार मिला है. मैं उन्हें बधाई देता हूं लेकिन उनकी समझ के बारे में तो आप सब जानते हैं. उनकी जो सोच है, वो पूरी तरह से लेफ्ट की है. उन्होंने न्याय योजना को समर्थन दिया था और न्याय के बारे में बड़े गुणगान किए थे लेकिन भारत की जनता ने पूरी तरह से उनकी सोच को खारिज कर दिया.''

अभिजीत बनर्जी ने पत्नी के साथ मिलकर जीता नोबेल, जानें- पहले किन-किन दंपत्तियों को मिल चुका है ये पुरस्कार