लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे में हंगामा हो गया. COEP कॉलेज परिसर और हॉस्टल के छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. हॉस्टल कैंपस में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए.

Continues below advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटील और विश्वजीत कदम धरने पर बैठ गए. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया.

कांग्रेस के 2 कार्यकर्ता घायलन्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के सदस्यों के बीच झड़प हो गई. इस घटना के बाद कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. इस मारपीट में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है. दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हाल जाना.

Continues below advertisement

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बढ़ा तनावराहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 22 अगस्त को पुणे में आयोजित होना है. कार्यक्रम को लेकर पहले ही पुलिस और प्रशासन की ओर से कई शर्तें लगाई गई हैं. कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले कॉलेज परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हुई. घटना को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे. फिलहाल पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

ये भी पढ़ें 

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज