Rahul Gandhi Opposition Unity: कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बाद अब विपक्ष जोड़ो की मुहिम पर हैं. इसी सिलसिले में वह मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर 2024 में विपक्षी एकता के मसले समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं. 

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी मुंबई में राहुल गांधी उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में उनसे मुलाकात कर सकते हैं. विपक्षी एकता और लोकसभा चुनावों की तैयारी और रणनीति को लेकर उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के बीच बातचीत होने की संभावना है. 

शरद-नीतीश और तेजस्वी यादव के साथ भी हुई थी बैठक उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने से पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. शरद पवार ने इस मीटिंंग में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों को साथ लाने पर भी जोर दिया. इस बैठक के बाद खरगे, पवार और राहुल तीनों नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत है और सभी लोग इसको लेकर प्रतिबद्ध हैं. यह बैठक खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर हुई थी.  

इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी. उनसे मुलाकात के बाद खरगे ने मीडिया से कहा था, कल नीतीश जी, तेजस्वी ने विपक्षी एकता को लेकर हम लोगों के साथ बात-चीत की थी. हम सभी लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे. 

यह मुलाकात इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हाल ही में शरद पवार ने अडाणी मामले पर कांग्रेस से अलग राय रखी थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने पिछले दिनों कहा था कि अडाणी मामले में संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाता है तो केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संसद में संख्या बल को देखते हुए उसमें (समिति में) उसका बहुमत होगा और इससे इस तरह की जांच के परिणाम पर संदेह उत्पन्न होगा.

देश में एनकाउंटर के लिए क्या है कानून? ये हैं सुप्रीम कोर्ट और NHRC की सख्त गाइडलाइन