एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, बताई ये वजह

Punjab Congress: पंजाब महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Punjab Congress: पंजाब महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष (Punjab Mahila Congress President) बलवीर रानी सोढ़ी (Balveer Rani Sodhi) ने 'पारिवारिक परिस्थितियों' का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोमवार को अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेज दिया है. सोढ़ी ने पत्र में लिखा, “कृपया मुझे पद से मुक्त करें क्योंकि मैं अपनी पारिवारिक परिस्थितियों की मजबूरी के कारण पद पर बने रहने में असमर्थ हूं.”

हालांकि, सोढ़ी ने आश्वासन दिया कि वह पार्टी के प्रति वफादार रहेंगी. बलवीर रानी सोढ़ी ने कहा है, “मैं पार्टी की एक वफादार सिपाही हूं और पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे सौंपे गए किसी भी कर्तव्य का पालन करूंगी.”

सोढ़ी ने कहा- मेरा किसी से कोई मतभेद नहीं

उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रतियां पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा को भी भेजी हैं. बता दें कि 7 सितंबर को देश भर में कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने वाली है और उससे पहले उन्होंने ये इस्तीफा दिया है. ये पूछे जाने पर कि क्या पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के साथ उनका कोई मतभेद था, तो सोढ़ी ने इससे इनकार कर दिया. सोढ़ी ने कहा, “मेरा राजा वाडिंग से कोई मतभेद नहीं है और मैंने अपनी पारिवारिक मजबूरियों के कारण ही इस्तीफा दिया है.” उन्होंने पार्टी छोड़ने की संभावना से जुड़े  सवालों को भी खारिज कर दिया है.

कौन हैं बलवीर रानी सोढ़ी?

विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस हाईकमान ने बलवीर रानी सोढ़ी को पंजाब महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था. सोढ़ी ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं को पार्टी का टिकट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई थी और महिलाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर महिला विंग को ही भंग करने की मांग कर दी थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद तक उनसे नहीं मिलते हैं. बलवीर रानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा सोढ़ी की पत्नी हैं. साल 2012 विधानसभा के चुनावों में फगवाड़ा से कांग्रेस की टिकट पर उनके पति राजा सोढ़ी ने चुनाव लड़ा था.

कांग्रेस के कई नेताओं ने छोड़ा साथ

कांग्रेस के कई नेता अचानक पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. जिसमें कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने दिया है. उनके इस्तीफा देने के बाद कहा जा रहा है कि वे अपनी नई पार्टी बनाएंगे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नए सिरे से अपनी नई पार्टी के लिए काम करना शुरू कर दिया है. आजाद के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एक साथ कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी और आजाद के खेमे में चले गए हैं. इसके अलावा वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी हिमाचल कांग्रेस की अभियान समिति से इस्तीफा दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

India Bangladesh Relation: भारत-बांग्लादेश के बीच हुए ये 7 समझौते, पीएम मोदी बोले- चरमपंथी ताकतों का सामना करेंगे

BMC Election: 'बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ लड़ेगी BMC चुनाव', देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बागी शताब्दी ने टीएमसी टूट के लिए फोड़ा अभिषेक पर ठीकरा, बताया- ममता ने क्यों नहीं…
Exclusive: बागी शताब्दी ने टीएमसी टूट के लिए फोड़ा अभिषेक पर ठीकरा, बताया- ममता ने क्यों नहीं…
अभिनेत्री हमला मामला: मेमोरी कार्ड तक पहुंच के आरोप पर केरल HC ने सरकार से जवाब मांगा
अभिनेत्री हमला मामला: मेमोरी कार्ड तक पहुंच के आरोप पर केरल HC ने सरकार से जवाब मांगा
KFC, फ्लिपकार्ट और नेस्ले पर गिरी FSSAI की गाज, स्वच्छता में कमी और पैकेट में कीड़े पाए जाने पर हुई कार्रवाई
KFC, फ्लिपकार्ट और नेस्ले पर गिरी FSSAI की गाज, स्वच्छता में कमी और पैकेट में कीड़े पाए जाने पर हुई कार्रवाई
ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन
ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही
सपना चौधरी ने दर्ज कराया केस, वीर साहू को कोर्ट की सख्त हिदायत
China ने चली चाल! India ने दिखाई आंख! खेल हुआ INTERNATIONAL! |ABPLIVE
Weather Alert: सावधान! आ गया GODZILLA EL-NINO ! भारत पर होगा खतरनाक असर ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन
ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन
एअर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी, क्रू मेंबर्स को श्रद्धांजलि, भावुक कर देंगी तस्वीरें
एअर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी, क्रू मेंबर्स को श्रद्धांजलि, भावुक कर देंगी तस्वीरें
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: कंगना की अदद हिट की हसरत पूरा कर पाएगी 'भारत भाग्य विधाता'? जानें कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
फीफा वर्ल्ड कप में ग्लैमर का तड़का, 21 सेकेंड के इस वीडियो ने लगाई आग! स्टेडियम में मचा बवाल
फीफा वर्ल्ड कप में ग्लैमर का तड़का, 21 सेकेंड के इस वीडियो ने लगाई आग! स्टेडियम में मचा बवाल
Explained: ...तो इस वजह से FIFA नहीं खेलती भारतीय टीम! 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
FIFA में क्यों नहीं भारतीय टीम? 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
Iran-US War: पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
Petrol-Disel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
Embed widget