प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की है. इस दौरान ED की टीम अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है, जो मोगा-लुधियाना रोड पर स्थित है. ED की टीम के साथ CRPF की भी टीम मौजूद है.

Continues below advertisement

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रधान भी हैं. उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा सीट जीती थी. AAP ने उन्हें 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मोगा से दोबारा उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच से जुड़े अन्य जानकारी सामने नहीं आए हैं.

पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका

Continues below advertisement

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 3लोगों ने इस्तीफा दे दिया. इसमें पटियाला जिले के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अमृतसर उत्तर से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह शामिल है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में राज्य में नशे पर किसी भी तरह से रोक लगाने में कामयाब नहीं हो पाई है. AAP से इस्तीफा देने वाले विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा चेतन सिंह जौरमाजरा बीजेपी में भी शामिल हो गए हैं.

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायकों का इस्तीफा देना और आज मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर ED का छापा पार्टी के लिए मुसीबत खड़ा दिया है. ऐसे में AAP को चुनावी तैयारी में काफी मुश्किलों में सामना करना पड़ सकता है. पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में है और मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. पंजाब विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक बहुमत हासिल करने के बाद मार्च 2022 में आप सत्ता में आई थी.