चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तरन तारन में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक सिख व्यक्ति को बाल-दाढ़ी कटवाने के लिए मजबूर करने के मामले में जांच का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब पुलिस के महानिदेशक से इस घटना पर निजी रूप से गौर करने और इसकी जांच करने का आदेश पहले ही दे चुका हूं. दोषी को उचित सजा दी जाएगी.’’

सोशल मीडिया पर इस घटना के संबंध में एक वीडियो आने के बाद यह आदेश आया है. तरन तारन जिले के एक अज्ञात ग्रामीण ने थाना प्रभारी पर मारने-पीटने और एक सिख व्यक्ति का जबरन बाल और दाढ़ी कटाने का आरोप लगाया है.

इस वीडियो में वह एक एसएचओ पर गाली देने, पिटाई करने और एक सिख व्यक्ति को उसके बाल और दाढ़ी काटने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रहा है. ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पीड़ित को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गयी.

कांग्रेस में प्रियंका-प्रियंका, कैप्टन अमरिंदर ने आदर्श उम्मीदवार कहा, शशि थरूर भी कर चुके हैं वकालत

राहुल गांधी के पद छोड़ने पर अमरिंदर सिंह ने जताया दुख, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रियंका गांधी को बताया 'सही पसंद'

यह भी देखें