नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा है. उन्हें मंगलवार को जालंधर स्थित ईडी दफ्तर में पेश होना होगा. सूत्रों ने ये जानकारी दी.

समन का संबंध विदेश में कथित रूप से अज्ञात संपत्ति होने के सिलसिले में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ईडी द्वारा दर्ज मामले से है.

बता दें कि रणिंदर सिंह से साल 2016 में भी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले में पूछताछ हो चुकी है. उनसे स्विटरजरलैंड में धन के कथित अंतरण और ब्रिटिश वर्जिन आईसलैंड में एक ट्रस्ट और कुछ सहायक संस्थाएं खोलने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था.

विदेश में कथित रूप से संपत्तियां होने के मामले की पहले आयकर विभाग ने जांच की थी. रणिंदर सिंह ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था.