चंडीगढ़: पंजाब में कैप्टन सरकार ने केंद्र सरकार के किसान बिल के खिलाफ कानून पास करने के लिए दो दिन का विशेष सत्र बुलाया है. इस विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. सोमवार को आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने जमकर हंगामा किया. आज सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरु होगी. केंद्र के क़ानून के विरोध में बिल पेश किया जाएगा.

गौरतलब है सोमवार को विधानसभा का सत्र श्रद्धांजलि देने के बाद आज के लिए स्थगित हो गया. पहले दिन किसान क़ानून पर बहस ना होने के कारण अकाली दल ने प्रदर्शन किया. चंडीगढ़ में पंजाब भवन के बाहर धरना दिया और ज़मीन पर बैठे बैठे लंच किया. अकाली दल ने कैप्टन अमरिंदर पर केंद्र के साथ फ़िक्स्ड मैच खेलने का आरोप लगाया.

वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक पंजाब विधानसभा परिसर में ही बैठ गये. आप विधायक कैप्टन सरकार पर किसान क़ानून के विरोध में विधानसभा के सत्र को हल्के में लेने का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी के विधायक उस बिल की कॉपी मांग रहे थे जो कैप्टन सरकार विधानसभा में आने वाली है.