एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'जिसके कंधे पर PM ने हाथ रखा...', प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल को लेकर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM मोदी फोटो खिंचवाते हैं. आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार चल रहा है. उसके अपराधों के बारे में सुनकर दिल दहल जाता है.

Lok Sabha Elections 2024:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सेक्स स्कैंडल को हथियार बनाया है. इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना के साथ मोदी द्वारा फोटो खिंचवाने की घटना का जिक्र करते हुए आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने सैकड़ों महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है.'

दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM मोदी फोटो खिंचवाते हैं. जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले PM खुद जाते हैं. इसके साथ ही मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं. आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार चल रहा है. उसके इस जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है. जिसने सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला. मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?

 

 

जानिए कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना? 

बता दें कि, 33 साल के प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से हासन के मौजूदा सांसद और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के पोते है.  जहां सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए थे. इस सीट पर उन्होंने 2019 में पहली बार जीत हासिल की थी. ​वहीं, इससे पहले साल 2004 से 2019 तक ​एचडी देवेगौड़ा ने इस सीट से लगातार हासिल की थी. फिलहाल, रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर उतरे हैं.  हालांकि,  माना जा रहा है कि प्रज्वल रेवन्ना देश से बाहर जर्मनी भाग गए हैं.

क्या है अश्लील वीडियो पर बवाल?

गौरतलब है कि, ये वीडियो बीते 26 अप्रैल को हासन लोकसभा सीट के दूसरे चरण में हुए चुनाव से दो दिन पहले सामने आया था.  जबकि, 25 अप्रैल को महिला आयोग की अध्यक्ष ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से आपत्तिजनक वीडियो की एसआईटी जांच का आदेश देने का अनुरोध किया था. इसके बाद सीएम  सिद्धारमैया ने 27 अप्रैल को एसआईटी की घोषणा की थी. कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में एक विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है. हसन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहे हैं, जहां ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है.

हालांकि, एसआईटी की घोषणा से पहले ही प्रज्वल रेवन्ना कथित तौर पर देश छोड़कर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट चले गए थे. उनकी पार्टी ने इस दावे की न तो पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बीरभूम से बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन पत्र हुआ था खारिज, अब खटखटाया SC का दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget