एक्सप्लोरर

Maha Kumbh Mela 2025: तेजस्वी सूर्या, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई VIP पहुंचे महाकुंभ, संगम में किया स्नान, बोले- 144 साल बाद...

Maha Kumbh: महाकुंभ 2025 आस्था का संगम ही नहीं बल्कि राजनीति और समाज के प्रमुख चेहरों की मौजूदगी का गवाह भी बन रहा है. त्रिवेणी संगम में स्नान कर कई दिग्गज नेता इसकी भव्यता का अनुभव कर रहे हैं.

Triveni Sangam: विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 में जहां श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है वहीं राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति भी आयोजन की भव्यता को बढ़ा रही है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू और शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे सहित कई नेता त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर महाकुंभ की दिव्यता का अनुभव कर रहे हैं.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचीं, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. स्नान के बाद उन्होंने सनातन परंपरा के इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की. उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने संगम तट पर पूजन-अर्चन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया.

तेजस्वी सूर्या बोले – 'महाकुंभ दुनिया का सबसे भव्य आयोजन'

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा "आज मुझे सैकड़ों BJYM कार्यकर्ताओं के साथ संगम स्नान करने का सौभाग्य मिला. ये आयोजन अपने आप में एकता और सामूहिकता का प्रतीक है, जहां देश-विदेश से लाखों लोग एक साथ आकर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाते हैं."

 

राम मोहन नायडू और श्रिकांत शिंदे ने शेयर किया अनुभव

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने महाकुंभ के दिव्य आयोजन को एक अद्भुत अवसर बताया जिसे कोई भी अपने जीवन में मिस नहीं करना चाहेगा. उन्होंने कहा कि इस महापर्व में शामिल होना एक आध्यात्मिक अनुभव है जो जीवनभर याद रहेगा. वहीं शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे ने इसे 144 साल में एक बार मिलने वाला दुर्लभ सौभाग्य बताया. उन्होंने खुद को भाग्यशाली मानते हुए कहा कि ये आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी बेहद अहम है. इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है.

 

 

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी, 10 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार का हाल क्या?
अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी, 10 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार का हाल क्या?
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
48 घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म! रूसी तेल खरीद पर फिर से लगेगी रोक? तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
48 घंटे बाद ट्रंप की डेडलाइन खत्म! रूसी तेल खरीद पर फिर लगेगी रोक? तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
लैंड डील केस में कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा पर गिरी गाज, ईडी ने किया गिरफ्तार
लैंड डील केस में कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा पर गिरी गाज, ईडी ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज से 5 देशों के दौरे पर PM मोदी, सबसे पहले क्यों जा रहे हैं UAE, आखिर में जाएंगे इटली
आज से 5 देशों के दौरे पर PM मोदी, सबसे पहले क्यों जा रहे हैं UAE, आखिर में जाएंगे इटली
दिल्ली में तूफान और बारिश का अलर्ट, पर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान पहुंचेगा 41 डिग्री के पार
दिल्ली में तूफान और बारिश का अलर्ट, पर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान पहुंचेगा 41 डिग्री के पार
IPL Playoffs Qualification Scenarios: मुंबई से हारने के बाद पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा झटका, 5 पॉइंट्स में समझिए प्लेऑफ का गणित
मुंबई से हारने के बाद पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा झटका, 5 पॉइंट्स में समझिए प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
Gold Purchase Limit: एक बार में कितना गोल्ड खरीद सकते हैं भारतीय, क्या इसकी भी है कोई लिमिट?
एक बार में कितना गोल्ड खरीद सकते हैं भारतीय, क्या इसकी भी है कोई लिमिट?
Indian Army TES 56 Entry 2026: जेईई के बाद वर्दी का रास्ता, इंडियन आर्मी TES 56 से बनें अधिकारी
जेईई के बाद वर्दी का रास्ता, इंडियन आर्मी TES 56 से बनें अधिकारी
Embed widget