एक्सप्लोरर

Exclusive: राहुल गांधी में क्या कमी है? चुनावी रणनीतिकार ने प्रशांत किशोर ने विस्तार से बताया

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं. इसकी वजह ये है कि पिछले दो चुनाव में देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद उसकी सीटों की संख्या 100 तक नहीं पहुंच पाई है.

Prashant Kishore on Congerss: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की टाइमिंग गलत है. उन्होंने कांग्रेस में कॉमन सेंस की कमी होने की बात भी कही. एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और उसकी यात्रा को लेकर बात की. उन्होंने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस के भविष्य को लेकर भी अपनी राय रखी. 

राहुल गांधी को लेकर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में यात्रा लेकर निकले हैं, जब उन्हें गठबंधन को एकजुट करने पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल सीट शेयरिंग के वक्त सड़क पर घूम रहे हैं. इस वक्त उन्हें सभी नेताओं के साथ बैठकर बात करनी चाहिए थी. वह जिस तरह से विदेशों में जाकर बात करते हैं, ठीक वैसे ही उन्हें यहां विपक्षी नेताओं से बात करनी थी. कांग्रेस अभी तक जनता की नब्ज नहीं पकड़ पा रही है.

'डूबते जहाज के केबिन में बैठना सही नहीं'

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत ठीक नहीं है. गांधी परिवार की दो परंपरागत सीटें अमेठी और रायबरेली हुआ करती थीं. अमेठी में पिछली बार हार मिली और इस बार सोनिया गांधी ने कहा है कि वह रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? 

इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि वैसे तो ये इंटरनल मैटर है. लेकिन जब पूरा जहाज डूब रहा तो केबिन में बैठने का कोई फायदा नहीं है. आज नहीं तो कल वो केबिन भी पानी में डूब जाएगा. इसलिए कांग्रेस को भी मालूम है कि यूपी में वह जीत नहीं सकते हैं. इसलिए ये रणनीतिक तौर पर भी ठीक नहीं होता कि वह यहां से लड़तीं. जब कांग्रेस को हार मिलनी होगी तो वह यहां से भी हार सकती है. 

राहुल में क्या कमी है? प्रशांत किशोर ने समझाया

प्रशांत किशोर से सवाल किया गया कि कांग्रेस के तीन प्रमुख चेहरे हैं, जो गांधी परिवार से आते हैं. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं. ये भी कहा जा रहा है कि राहुल और प्रियंका के पास कांग्रेस का दारोमदार है. दोनों ही लोगों में आपको क्या सकारात्मक और नकारात्मक चीजें नजर आती हैं. 

इसके जवाब में चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि सबसे पहली बात ये है कि कांग्रेस को तीन लोग नहीं चला रहे हैं, सिर्फ राहुल गांधी पार्टी चला रहे हैं. सोनिया, प्रियंका या फिर खरगे हों, ये सभी लोग सिर्फ सपोर्टिव रोल में हैं. भले ही लोग कुछ भी दावा करें, लेकिन पार्टी राहुल ही चला रहे हैं. उन्होंने राहुल की कमी बताते हुए कहा कि अभी उनको लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं. आज नहीं तो कल जनता बीजेपी या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज होगी और हमें वोट कर सत्ता में बैठा देगी. 

प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में सबसे बड़ी परेशानी ये है कि जब तक आप मानोगे नहीं कि गड़बड़ी है, तब तक आप सुधार कैसे करेंगे. पार्टी को लगता है कि उसकी रणनीति ठीक है. उसका मानना है कि जब जनता परेशान होगी तो वो खुद ही उन्हें वोट करेगी. राहुल कहते हैं कि मीडिया, चुनाव आयोग और एजेंसियां हाईजैक हो गई हैं. कुछ हद तक मैं उनसे सहमत हूं. लेकिन इसकी वजह से कांग्रेस को हार मिल रही है. इस बात को मैं नहीं मानता हूं. 

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल से सवाल होना चाहिए कि 2014 तक तो आपके पास मीडिया, चुनाव आयोग और एजेंसियां थीं. फिर कांग्रेस 50 सीटों से नीचे कैसे आ गई. अगर न्यायपालिका और चुनाव आयोग से ही हार जीत होती, तो बीजेपी फिर बाकी के राज्यों में पिछले 10 सालों में जिस तरह से हारी है, वो किस तरह से होते. 

यह भी पढ़ें: NDA में क्यों गए नीतीश कुमार? प्रशांत किशोर ने ABP News से किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोले प्रवीण तोगड़िया, 'पूरा हिंदू समाज दुखी, जल्द समाधान...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोले प्रवीण तोगड़िया, 'पूरा हिंदू समाज दुखी, जल्द समाधान...'
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं

वीडियोज

Akhilesh Yadavकी मीटिंग और Asaduddin Owaisi का जिक्र! क्या है नया 'MDH' फॉर्मूला?
पालकी पर रोक... बैरिकेड पर बवाल, Prayagraj में शंकराचार्य विवाद क्यों?
Pushpa 3 में Villan Salman Khan का सामना करेंगे Allu Arjun, South और Bollywood का दमदार Combo!
Noida Engineer Death: चश्मदीद ने क्यों बदला बयान? पुलिस ने बनाया दबाव! | Yuvraj Mehta
Bahraich में फिर गरजा बुलडोजर! नेपाल बॉर्डर पर अवैध निर्माणों किया ध्वस्त | CM Yogi | UP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोले प्रवीण तोगड़िया, 'पूरा हिंदू समाज दुखी, जल्द समाधान...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोले प्रवीण तोगड़िया, 'पूरा हिंदू समाज दुखी, जल्द समाधान...'
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की ट्रेड डील
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
Embed widget