नई दिल्ली: नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद चुनावी रणनीतिकार और जेडीयू के पूर्व नेता प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को तंज भरे लहजे में बधाई दी.
कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे किशोर ने कहा, ''बीजेपी मनोनीत मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई.''
उन्होंने कहा, ''सीएम के रूप में एक थके हुए और राजनीतिक रूप से कमजोर नेता के साथ, बिहार को खुद को कुछ और सालों के अभावग्रस्त शासन के अप्रिय स्थिति के लिए तैयार करना चाहिए.''
बता दें कि प्रशांत किशोर पूरे बिहार विधानसभा चुनाव में चुप रहे हैं. 20 जुलाई के बाद उन्होंने आज ट्वीट किया है. विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रशांत किशोर ने जेडीयू से अलग हो गए थे और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था.
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने 'बात बिहार की' नाम से कैंपेन की घोषणा की थी. किशोर सीएए और एनआरसी जैसे मसले पर नीतीश कुमार पर सवाल खड़े कर चुके हैं.