एक्सप्लोरर

Mehul Choksi: स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी, भारत के इशारे पर कैसे हुई बेल्जियम में भगोड़े की गिरफ्तारी?

PNB से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई और ईडी द्वारा मेहुल चोकसी के खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है. इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी सह-आरोपी है, जो लंदन में छिपा हुआ है.

Mehul Choksi Arrested in Belgium: पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है. मेहुल चोकसी स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था, लेकिन भारतीय एजेंसियों ने इसकी जानकारी बेल्जियम की एजेंसियों को दे दी, जिसके बाद उसे 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया. 

सूत्रों के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम की एजेंसियों से भारत और एंटीगुआ की नागरिकता की बात छिपाई थी और वहां से स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था. यह भी सामने आया है कि वो कैंसर का इलाज करवाने के बहाने बेल्जियम पहुंचा था. भारतीय जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थीं. जैसे ही सामने आया कि मेहुल स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में है तो भारतीय एजेंसियों ने बेल्जियम जांच एजेंसियों को अलर्ट किया और चोकसी से जुड़े तमाम दस्तावेज और मुंबई कोर्ट की ओर से जारी अरेस्ट वारंट के कागजात शेयर किए. उसके बाद बेल्जियम की सुरक्षा एजेंसियों ने चोकसी को पकड़ा. 

मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण में क्या है बाधा?

बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद मेहुल चोकसी ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट में जमानत मांगी है. उसकी ओर से कहा गया है कि इलाज कराने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा से बेल्जियम आया था और अपनी पत्नी के साथ एंटवर्प में रह रहा था. यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इधर भारतीय एजेंसियां मेहुल चोकसी की जमानत पर रोक लगाने और उसके प्रत्यर्पण की तैयारी में जुट गई हैं. हालांकि चोकसी की नागरिकता और मेडिकल स्थिति की वजह से ये आसान नहीं होगा. 

पंकज चौधरी बोले- मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताया. एएनआई से बात करते हुए चौधरी ने देश का पैसा लूटने वाले अपराधियों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि गरीबों का पैसा लूटने वालों को इसे वापस करना होगा और देश में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया गया है; यह निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.'

मेहुल को जल्द से जल्द भारत लाए सरकार: हरिप्रसाद

पीएनबी घोटाले के व्हिसलब्लोअर हरिप्रसाद एसवी ने भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर सीबीआई की सराहना की है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हरिप्रसाद ने इसे न केवल देश के लिए बल्कि उन सभी लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया है, जिन्हें चोकसी ने धोखा दिया था. उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द मेहुल चोकसी को भारत वापस लाना चाहिए. 

हरिप्रसाद ने PMO को पत्र लिखकर किया था खुलासा

हरिप्रसाद ने कहा, 'चोकसी को वापस लाने के अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात उन अरबों डॉलर को वापस लाना है जो उसने भारत से लूटकर दुनिया में कहीं भी छिपाकर रखे हैं. उम्मीद है कि भारत सरकार इस बार सफल होगी. ये बहुत अच्छी खबर है.' बता दें कि 26 जुलाई, 2016 को बेंगलुरु के एंटरप्रेन्योर हरि प्रसाद ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखकर बड़े पैमाने पर घोटाले की आशंका जताई थी. अपने पत्र में प्रसाद ने बताया था कि बैलेंस शीट में साफ संकेत मिल रहे हैं कि कुछ गड़बड़ है. 

मेहुल चोकसी पर क्या हैं आरोप?

पंजाब नेशनल बैंक से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई और ईडी द्वारा मेहुल चोकसी के खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है. इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी सह-आरोपी है, जो लंदन में छिपा हुआ है. मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जनवरी 2018 में ही भारत से भाग गए थे. पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही दोनों ने भारत छोड़ दिया था और चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी. साल 2021 में जब वह क्यूबा जा रहा था तब डोमिनिका में उसे पकड़ा गया था, लेकिन 51 दिन जेल में रहने के बाद ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी काउंसिल से उसे राहत मिल गई थी. मेहुल चोकसी की कंपनी का नाम गीतांजलि जेम्स लिमिटेड था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान पर हमला करेगा इजरायल? आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की उड़ी नींद! PAK कमेंटेटर का बड़ा दावा
पाकिस्तान पर हमला करेगा इजरायल? आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की उड़ी नींद! PAK कमेंटेटर का बड़ा दावा
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
'केरल का नाम बदलकर केरलम करें', राजीव चंद्रशेखर ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी, लेफ्ट को मिला BJP का साथ
'केरल का नाम बदलकर केरलम करें', राजीव चंद्रशेखर की PM मोदी को चिट्ठी, लेफ्ट को मिला BJP का साथ
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल

वीडियोज

ABP Report: BMC में 'पाकिस्तान' बिना जीत मुश्किल | BMC Election 2026 | Nitesh Rane | Akbaruddin
Chitra Tripathi: बिना 'जाति' के चुनाव जीतना मुश्किल? वरिष्ट पत्रकार का सटीक विश्लेषण | Mahadangal
Trump हैं ACTING PRESIDENT of VENEZUELA ! इसके क्या है मायने? |ABPLIVE
Splitsvilla 16: बॉयफ्रेंड को किया था किस, क्या है उर्फी जावेद और निहारिका तिवारी की कंट्रोवर्सी?
Bollywood News: शाहिद कपूर की फिल्म ‘रोमियो’ से रणदीप हुड्डा का आखिरी वक्त पर एग्जिट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान पर हमला करेगा इजरायल? आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की उड़ी नींद! PAK कमेंटेटर का बड़ा दावा
पाकिस्तान पर हमला करेगा इजरायल? आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की उड़ी नींद! PAK कमेंटेटर का बड़ा दावा
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
'केरल का नाम बदलकर केरलम करें', राजीव चंद्रशेखर ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी, लेफ्ट को मिला BJP का साथ
'केरल का नाम बदलकर केरलम करें', राजीव चंद्रशेखर की PM मोदी को चिट्ठी, लेफ्ट को मिला BJP का साथ
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बताया जिंदगी का अहम हिस्सा, मिस्ट्री मैन पर भी किया रिएक्ट
मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बताया जिंदगी का अहम हिस्सा, मिस्ट्री मैन पर भी किया रिएक्ट
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Iran: ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
Embed widget