नई दिल्ली : 12वीं सदी के बड़े समाज सुधारक बासवन्ना की जयंती पर पीएम मोदी ने अपने भाषण में तीन तलाक का भी जिक्र किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि तीन तलाक को लेकर बड़ी बहस चल रही है, मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम समाज के अंदर से ही लोग आगे आएंगे और मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें : ट्रिपल तलाक: स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान, हवस मिटाने के लिये बीवियां बदलते हैं मुस्लिम

भेदभाव के दायरे से बाहर निकलकर इसका हल निकालना चाहिए

पीएम ने ये भी कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर राजनीति और भेदभाव के दायरे से बाहर निकलकर इसका हल निकालना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश का इतिहास रहा है कि गलत परंपराओं को खत्म करने के लिए समाज के बीच से ही कोई न कोई सामने आया है.

भारत ने गुड गवर्नेंस, अहिंसा और सत्याग्रह का संदेश दिया है

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास सिर्फ हार, गुलामी, गरीबी और सांप-नेवले की लड़ाई का इतिहास नहीं है. भारत ने गुड गवर्नेंस, अहिंसा और सत्याग्रह का संदेश पूरे विश्व को दिया है. इससे पहले अपने भाषण की शुरूआत पीएम मोदी ने गुरू बासवन्ना को याद कर किया.