एक्सप्लोरर

PM Modi Oath Ceremony: नीतीश-नायडू के नेताओं से पहले कुमारस्वामी ने ली शपथ, NDA के सहयोगियों में कौन बना मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

PM Modi Swearing-In Ceremony: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में गठबंधन के साथियों को भी भरपूर स्पेस मिला है. मोदी कैबिनेट में 72 मंत्री हैं.

PM Modi Oath Taking Ceremony: लोकसभा चुनाव में किसी दल को बहुमत न मिलने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA  की सरकार गठित हो गई है. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. लोकसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला था, ऐसे में सरकार बनाने के लिए गठबंधन के दलों का सहारा लेना पड़ा. सरकार गठबंधन की है तो मंत्रिमंडल में भी गठबंधन के दलों के नेताओं की संख्या अच्छी खासी है. 

मोदी मंत्रिमंडल में नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री हैं. 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. जनता दल यूनाइटेड से दो, तेलुगु देशम पार्टी से दो, जनता दल सेक्युलर से एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक, लोक जनशक्ति पार्टी से एक, राष्ट्रीय लोकदल से एक, अपना दल (सोनेलाल) से एक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से एक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से एक सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. 

गठबंधन के ये नेता बने मंत्री 

नाम दल कैबिनेट या राज्य मंत्री
एच डी कुमारस्वामी जनता दल सेक्युलर (कर्नाटक) कैबिनेट मंत्री
जीतनराम मांझी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (बिहार) कैबिनेट मंत्री
ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड (बिहार) कैबिनेट मंत्री
चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (बिहार) कैबिनेट मंत्री
के राममोहन नायडू तेलुगु देशम पार्टी (आंध्र प्रदेश) कैबिनेट मंत्री
रामदास अठावले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (महाराष्ट्र) राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुर जनता दल यूनाइटेड (बिहार) राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल अपना दल (सोनेवाल) (उत्तर प्रदेश) राज्य मंत्री
प्रतापराव जाधव शिवसेना (शिंदे गुट) महाराष्ट्र राज्य मंत्री
जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल (उत्तर प्रदेश) राज्य मंत्री
पी चंद्रशेखर तेलुगु देशम पार्टी (आंध्र प्रदेश) राज्य मंत्री

सहयोगियों में किस राज्य से कितने मंत्री

गठबंधन के दलों में सबसे ज्यादा मंत्रिपद चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू को दिया गया है. राज्यवार नजर डालें तो सबसे ज्यादा सीटें बिहार के गठबंधन के साथियों को दी गई हैं. चार मंत्रिपद बिहार के सहयोगी दलों को दिए गए हैं. आंध्र प्रदेश के सहयोगियों को दो, महाराष्ट्र के सहयोगी दलों को दो और उत्तर प्रदेश के सहयोगी दलों को भी दो मंत्रिपद दिए गए हैं. एक मंत्रिपद कर्नाटक के सहयोगी दल को दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: 36 साल के नायडू, 78 के मांझी... ये रही मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
Sweet Potato Snacks: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
UP Board Exam: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
Embed widget