एक्सप्लोरर

PM Modi New Cabinet: NDA के 14 सहयोगियों के पास 53 सीट, लेकिन मंत्री बने सिर्फ 9 दलों के 11 नेता, इन पार्टियों को नहीं मिली मोदी 3.0 में जगह

PM Modi Swearing-In Ceremony: बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल जन सेना पार्टी को 2 सांसद होने के बाद भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है, जबकि 1-1 सांसद वाले कई और दल भी अभी मोदी टीम से बाहर हैं.

PM Modi Oath Ceremony: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून 2024) को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ले ली. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं.

इस तरह एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वैसे तो सभी सहयोगी दलों को खुश करने की कोशिश की, लेकिन कुछ दल अब भी मंत्रिमंडल में जगह पाने से चूक गए. दरअसल, NDA के 14 सहयोगियों के पास 53 सीटें हैं, लेकिन अभी सिर्फ 9 दलों के 11 नेता ही मंत्री बने हैं, जबकि 5 पार्टियों के नेताओं को मोदी 3.0 में जगह नहीं मिली है. आइए जानते हैं कौन से दल छूट गए पीछे.

पहले समझिए, किसके पास कितनी सीट

एनडीए के पास अभी 293 सीटे हैं. इसमें बीजेपी के पास 240, टीडीपी के पास 16, जेडीयू के पास 12, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के पास 7, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पास 5, आरएलडी के पास 2, जेडीएस के पास 2 और जन सेना पार्टी के पास 2 सांसद हैं.

इसके अलावा अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल), जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर), अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), प्रेम सिंह तमांग गोले की सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम), असम गण परिषद, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) यूपीपीएल के एक-एक सांसद हैं.

किसे नहीं मोदी की टीम में जगह

अगर मोदी की टीम में जगह न पाने वाले सहयोगी दलों की बात करें तो अभी 2 सांसद वाली जन सेना पार्टी, 1 सीट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), 1 सीट वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम), 1 सीट वाले असम गण परिषद और 1 सीट वाले ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) यूपीपीएल को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया है.

किस दल से कितने सांसद बने मंत्री

जनता दल यूनाइटेड से दो, तेलुगु देशम पार्टी से दो, जनता दल सेक्युलर से एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक, लोक जनशक्ति पार्टी से एक, राष्ट्रीय लोकदल से एक, अपना दल (सोनेलाल) से एक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से एक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से एक सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

ये भी पढ़ें

PM Modi Oath Ceremony: नीतीश-नायडू के नेताओं से पहले कुमारस्वामी ने ली शपथ, NDA के सहयोगियों में कौन बना मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget