एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की कब और क्यों बोलती हो जाती है बंद, खुद ही कर दिया खुलासा

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने ओडिशा के ढेंकनाल में चुनावी रैली करते हुए कहा कि इस बार बीजेपी को मौका दीजिए क्योंकि, सीएम नवीन पटनायक की बीजेडी ने आपके लिए कुछ नहीं किया है.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को मौका दीजिए. उन्होंने इस दौरान लोगों से कहा कि आप इतना प्यार बरसाते हैं कि मेरी बोलती बंद हो जाती है. 

पीएम मोदी ने ओडिशा के ढेंकनाल में चुनावी रैली करते हुए कहा, ''मैं गुजरात से आया हूं. मैं सोमनाथ की धरती से जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं, लेकिन मैं ओडिशा में जब गरीबी देखता हूं तो मेरे दिल में दर्द होता है कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया.'' 

उन्होंने आगे दावा किया कि इसकी वजह है BJD सरकार, जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है. मुठ्ठी भर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं. बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं. 

पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के गांव-गांव, गली-गली से एक ही आवाज आ रही है- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार! आपने बीजेडी सरकार पर 25 साल भरोसा किया है. आज पूरा ओडिशा ये आत्ममंथन कर रहा है कि इन वर्षों में ओडिशा के लोगों को क्या मिला?

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए. ये बीजेडी सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती. इस शताब्दी के अब तक के पूरे हिस्से में आप बीजेडी को मौका दे चुके हैं. अब समय आ गया है कि आप बीजेडी की ढीली-ढाली नीतियों, ढीला-ढाले काम और धीमी रफ्तार को छोड़कर बीजेपी की तेज रफ्तार सरकार चुनें. 

ओडिशा में घर चलाना मुश्किल हो गया-पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेडी सरकार की वजह से ओडिशा में हमारी माताओं-बहनों को घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है. मोदी दिल्ली से आपको मुफ्त चावल देने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन बीजेडी के लोग उसमें अपना फोटो लगाते हैं और आपके हिस्से का चावल बाहर बेच देते हैं. 

ये भी पढ़ें- PM Modi Interview: आपके बयान से अल्पसंख्यकों में घबराहट फैल गई है? पीएम मोदी ने क्या दिया इस सवाल का जवाब, जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
वाराणसी की इस सीट पर सपा ने अभी से कर ली चुनाव की तैयारी! बढ़ जाएंगी BJP की मुश्किलें
वाराणसी की इस सीट पर सपा ने अभी से कर ली चुनाव की तैयारी! बढ़ जाएंगी BJP की मुश्किलें
Dhurandhar 2 BO Day 26: ‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Post Lunch Sleepiness: लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
Embed widget