मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट और रिजीम चेंज को लेकर बयानबाजी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया. उन्होंने  इशारों-इशारों में रिजीम चेंज वाले बयान पर कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है, वहीं भारत में कुछ लोग डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं.. उन्होंने कहा, 'आज जब दुनिया में इतना अव्यवस्था है तब एक मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया में जानी चाहिए,  लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को ही मिट्टी में मिलने पर तुले हुए हैं. ये लोग विदेशों में जा-जाकर भारत को बदनाम करते हैं. विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं.'

Continues below advertisement

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को परजीवी करार दिया. उन्होंने कहा, 'पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉचिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी.'

पीएम ने तंज कसते हुए कहा, 'साल भर में हमारे श्रीहरिकोटा से उतनी लॉचिंग नहीं होतीं, जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को लॉन्च करने की विफल कोशिश कर लेते हैं. कांग्रेस को अपनी जो दुर्दशा करनी हो करे, इससे हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अपने परिवार को लगातार नाकामी के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस अब भारत की उपलब्धियों को, भारत की अच्छाइयों को, भारत की प्रगति को कटघरे में खड़ा कर रही है.'

Continues below advertisement

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस का ये परिवार अपनी पार्टी पर बोझ बन चुका है. पार्टी के बड़े-बुजुर्ग भी समझते हैं, अकेले में मिलने पर बताते भी हैं, लेकिन अपमान का घूंट पीकर वो चुप रहते हैं. ईमानदार आलोचकों को इससे बहुत नुकसान हो रहा है, जो लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ अपनी बात रखना चाहते हैं, उनकी बात भी कांग्रेस के शोर में खो जाती है. उन ईमानदार आलोचकों की आवाज दब जाती है, जो लोकतंत्र का भला चाहते हैं, देश का हित चाहते हैं और भले ही सरकार के कट्टर विरोधी हों, उन्हें कांग्रेस के चीखने-चिल्लाने में अपनी बात रखने का मौका ही नहीं मिलता है.'