एक्सप्लोरर

मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मिलने 90 मिनट की सड़क यात्रा कर पहुंचे पीएम मोदी, भारी बारिश ने रोकी थी हेलीकॉप्टर की उड़ान

PM Modi Manipur Visit: पीएम मोदी ने इम्फाल में लगभग 1,200 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने मंत्रिपुखरी में नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय और सिविल सचिवालय का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (13 सितंबर, 2025) को मणिपुर के इम्फाल पहुंचे. मणिपुर में 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी. इस दौरान मौसम बेहद खराब था और भारी बारिश हो रही थी. हेलीकॉप्टर से यात्रा असंभव होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क मार्ग का चुना और लगभग 1.5 घंटे की बारिश भरी यात्रा पूरी कर चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड पहुंचे.

बारिश में बढ़ाया जनसमूह का उत्साह
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, 'इतनी भीषण बारिश में भी इतनी बड़ी संख्या में आप लोग यहां आए हैं. यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा की बात है.' उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर नहीं आ सका, लेकिन सड़क से आना बेहतर साबित हुआ क्योंकि रास्ते में लोगों ने उन्हें देश का तिरंगा थामे प्यार और सम्मान से स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने रास्ते में जो प्यार और अपनापन देखा, वह मेरे दिल में हमेशा बना रहेगा. बारिश के बावजूद मैं लोगों से मिलने आया क्योंकि आपका साथ मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.' उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार हर कदम पर मणिपुर के विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. 

पीएम मोदी बोले, सरकार की प्रतिबद्धता- शांति और विकास
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बहाल करने और जीवन को पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने सभी समुदायों से शांति का मार्ग अपनाने की अपील की और भरोसा दिलाया, 'भारत सरकार आपके साथ है.' मई 2023 में मणिपुर के मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़की थी. 250 से अधिक लोग मारे गए थे और करीब 60,000 लोग अस्थायी शिविरों में जीवन यापन कर रहे थे. पीएम मोदी की यह यात्रा इन लोगों को मानसिक और प्रशासनिक समर्थन देने के लिए अहम मानी जा रही है.

मणिपुर को पीएम मोदी की सौगात
पीएम मोदी ने इम्फाल में लगभग 1,200 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने मंत्रिपुखरी में 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय और 538 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए सिविल सचिवालय का उद्घाटन किया. उन्होंने नई दिल्ली और कोलकाता में नवनिर्मित मणिपुर भवन और राज्य की राजधानी में इम्फाल नदी के पश्चिमी मोर्चे के विकास चरण-2 एवं मॉल रोड चरण-2 का भी उद्घाटन किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
Advertisement

वीडियोज

Trump का नया “Gold Card” धमाका! $1 Million में Green Card से भी Strong Residency
SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live
Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
Embed widget