एक्सप्लोरर

PM Modi France Visit: जहां अंग्रेजों से बचने के लिए सावरकर ने समंदर में लगाई थी छलांग, जानें क्या है मार्सिले से 'वीर' का कनेक्शन

PM Modi Paid Homage to Veer Savarkar: पीएम मोदी ने मार्सिले पहुंचकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास को याद किया. इस दौरान उन्होंने वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी.

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले शहर पहुंच गए हैं. यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस शहर के भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास को याद किया. इसी शहर में वीर सावरकर ने अंग्रेजों की कैद से भागने का साहसी प्रयास किया था. 

पीएम मोदी ने मंगलवार की रात मार्सिले पहुंचने के बाद X पर एक पोस्ट कर कहा था, "मार्सिले में पहुंच गया हूं. भारत की आजादी में यह शहर विशेष महत्व रखता है. यहीं पर महान वीर सावरकर ने भागने का साहसी प्रयास किया था. मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी एक्टिविस्ट्स को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मांग की कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में न सौंपा जाए. वीर सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी!" 

प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात बताया था कि वह राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मार्सिले पहुंच गए हैं. उन्होंने X पर लिखा, "राष्ट्रपति मैक्रों और मैं थोड़ी देर पहले मार्सिले पहुंचे. इस यात्रा में भारत-फ्रांस को और जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे. जिस भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया जा रहा है, वह लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करेगा. मैं प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा."

क्या है मार्सिले और सावरकर से जुड़ा इतिहास? 

भारत पर अंग्रजों पर शासन था, उस समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को कैदी बनाकर ब्रिटिश जहाज मोरिया से भारत लाया जा रहा था. 8 जुलाई, 1910 को सावरकर ने फ्रांस के मार्सिले शहर में अंग्रेजों की कैद से भागने का प्रयास करते हुए जहाज से समंदर में छलांग लगा दी और तैरकर पार हो गए, लेकिन फ्रांस के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और बाद में अंग्रेज अधिकारियों को सौंप दिया. जब सावरकर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सेलुलर जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई तो इससे बड़ा कूटनीतिक विवाद हो गया था.

पीएम मोदी आज क्या करेंगे? 

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने मजारगुएस वॉर कब्रिस्तान जाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर भड़के चिराग पासवान, 'विपक्ष का नेता होने के बावजूद आप...'
'वोट नहीं बल्कि कांग्रेस का जनादेश चोरी हो चुका', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को घेरा
Indigo CEO Summoned: DGCA के सामने पेशी से पहले इंडिगो के सीईओ ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...

वीडियोज

Census 2027 High Tech: Real Time Monitoring से बदल जाएगा पूरा System | Paisa Live
IndiGo Crisis: इंडिगो पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, अब यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! #indigoupdate
Aniruddhacharya Controversy: ज्ञानी बाबा पर कोर्ट लगाएगी क्लास, अब तो माफी मांगनी पड़ेगी!
Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स का थाईलैंड पार्टी पुलिस ने ऐसे किया EXPOSE
Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी पर भड़के चिराग पासवान, 'विपक्ष का नेता होने के बावजूद आप...'
'वोट नहीं बल्कि कांग्रेस का जनादेश चोरी हो चुका', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को घेरा
Indigo CEO Summoned: DGCA के सामने पेशी से पहले इंडिगो के सीईओ ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
Year Ender 2025: न खान्स, न कपूर, ये है 2025 का सबसे बड़ा एक्टर, आमिर-सलमान, ऋतिक सब पीछे रह गए
न खान्स, न कपूर, ये है 2025 का सबसे बड़ा एक्टर, आमिर-सलमान, ऋतिक सब पीछे रह गए
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
यूलिप में हर साल कितना जमा करें पैसा कि न देना पड़े टैक्स, जानें कितनी होती है लिमिट?
यूलिप में हर साल कितना जमा करें पैसा कि न देना पड़े टैक्स, जानें कितनी होती है लिमिट?
Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
Embed widget