एक्सप्लोरर

35 मिनट के फोन कॉल में ट्रंप से बोले PM मोदी- पाकिस्तान की गोली का जवाब गोलों से देंगे

विक्रम मिसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा कि 7-10 मई के बीच ट्रेड या अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान में सीजफायर करवाने के लिए किसी स्तर पर उनसे कोई बात नहीं हुई.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार (18 जून, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार बात हुई. 35 मिनट के फोन कॉल में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप को साफ कर दिया कि भारत किसी भी ट्रेड डील का सहारा नहीं लेगा और न ही आतंकवाद पर कोई समझौता होगा.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोलों से देगा और आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. पीएम मोदी ने आतंकवाद की लड़ाई में स्पष्ट रूप से ट्रंप से कहा कि भारत किसी भी ट्रेड डील का सहारा नहीं लेगा और भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी.

भारत और पाकिस्तान में सीजफायर कराने का दावा करते रहे हैं ट्रंप
22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसके बाद 7 मई को बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की और फिर भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की. 3-4 दिन चली इस छोटी से लड़ाई के बाद पाकिस्तान के आग्रह पर दोनों देशों ने सीजफायर का फैसला किया. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ये कहते हुए नजर आए थे कि उन्होंने सीजफायर के लिए भारत और पाकिस्तान की मध्यस्थता करवाई.

ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का दिया न्योता
पीएम मोदी 17 जून को  G-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा गए थे, यहां उनकी सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होनी तय थी. हालांकि, ट्रंप सम्मेलन पूरा होने से पहले ही वापस लौट आए, जिसकी वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी इसलिए उन्होंने अब पीएम मोदी को फोन करके अमेरिका आने का न्योता दिया है. हालांकि, प्रधानमंत्री का पहले से ही कनाडा से वापसी में क्रोएशिया का दौरा शेड्यूल था.

35 मिनट ट्रंप से हुई पीएम मोदी की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर, आज दोनों नेताओं की फोन पर बात हुई. बातचीत लगभग 35 मिनट चली. विक्रम मिसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से यह भी साफ कहा, '7-10 मई के बीच न तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बात हुई और न ही भारत और पाकिस्तान की लड़ाई खत्म करवाने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता पर किसी भी स्तर पर कोई बात हुई.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट

Embed widget