नई दिल्ली: आज पूरे देश में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को बधाई दी है और आशा व्यक्त की कि यह ईद सभी के जीवन में समृद्धि लाएगा और 'एकता और भाईचारे में हमारे विश्वास' को सुदृढ़ करेगा, जो भारत की समग्र सांस्कृतिक विरासत रहा है.
आज देश भर में मनाई जा रही ईद, सुबह- सुबह पढ़ी जा रही है नमाज
पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा, ‘’ईद-उल-फितर की बधाई, यह शुभ दिन हमारे समाज में शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा.’’
पीएम मोदी ने इस दौरान कल मन की बात कार्यक्रम का लिंक शेयर करते हुए भी ईद की बधाई दी. वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं और अपने बधाई संदेश में कहा, "ईद के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे भारतीय मुस्लिम भाइयों और बहनों को, हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं."
